पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर: हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुए चंदर लोहार हत्याकांड में करीब एक महीने से पुलिस की तलाश में चल रहा आरोपी सूरज जाट आखिरकार कोर्ट पहुंच गया। हालांकि, पुलिस उसे कोर्ट परिसर में गिरफ्तार नहीं कर सकी।
मजिस्ट्रेट जेल भेज दिया
दूसरे मामले में जारी वारंट के आधार पर मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस जब तक कार्रवाई के लिए पहुंचती, हिस्ट्रीशीटर जेल जा चुका था। यही वजह रही कि हत्या के मामले में पुलिस को उसका रिमांड नहीं मिल सका। मामले में अब लसूड़िया पुलिस आरोपी को जेल से पूछताछ के लिए प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
22 दिन पहले हुई थी चंदर लोहार की हत्या
लसूड़िया इलाके में करीब 22 दिन पहले देवास नाका निवासी चंदर लोहार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पंचवटी कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट का नाम सामने आया था।
10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था
पुलिस के मुताबिक सूरज के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब दो दर्जन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। डीसीपी जोन-2 अमन राठौर ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
एनकाउंटर की आशंका जताई थी
इसी बीच सूरज की पत्नी ने पुलिस से उसके एनकाउंटर की आशंका जताई थी। मामले में हाईकोर्ट के वकील पवन राय के माध्यम से कोर्ट में आवेदन भी लगाया गया था। पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसके ठिकाने की जानकारी नहीं है।
एक सप्ताह पहले भी कोर्ट पहुंचा था सूरज
हिस्ट्रीशीटर सूरज पहले भी कोर्ट पहुंच चुका था। लसूड़िया थाने में दर्ज पुराने रंगदारी के मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। इसी वारंट के आधार पर वह करीब एक सप्ताह पहले कोर्ट में पेश होने पहुंचा था।
हालांकि, उस समय वारंट उपलब्ध नहीं होने के कारण मजिस्ट्रेट ने उसे दो दिन बाद आने के लिए कहा। बताया गया कि सूरज दो घंटे से ज्यादा समय तक कोर्ट परिसर में मौजूद रहा, लेकिन लसूड़िया पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वह उस मामले में दोबारा पेश नहीं हुआ।
विजय नगर के वारंट ने पहुंचाया जेल
इसके बाद मंगलवार को सूरज एक अन्य मामले में कोर्ट पहुंचा। इस बार वह विजय नगर थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के मामले में जारी वारंट के संबंध में पेश हुआ था।
कोविड काल के दौरान आबकारी विभाग के आरक्षक के साथ लूट के मामले में उसके खिलाफ विजय नगर थाने में केस दर्ज हुआ था।
लगातार पेशी पर नहीं पहुंचने के कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। सूरज कोर्ट में काफी देर तक मौजूद रहा, लेकिन लसूड़िया पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। बाद में कोर्ट ने वारंट के मामले में उसे जेल भेज दिया।
पुलिस पहुंची, तब तक जेल जा चुका था आरोपी
सूरज के जेल जाने के बाद लसूड़िया पुलिस को उसके कोर्ट पहुंचने की जानकारी मिली। पुलिस जब तक उसे हत्या के मामले में गिरफ्तार करने की कार्रवाई करती, तब तक कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा जा चुका था।
इस वजह से पुलिस को चंदर लोहार हत्याकांड में आरोपी का पुलिस रिमांड नहीं मिल सका। अब पुलिस जेल में बंद सूरज को पूछताछ के लिए अदालत से प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अगले एक-दो दिन में आवेदन पेश किया जा सकता है।
हत्याकांड में अब तक कई आरोपी नामजद
पुलिस जांच के दौरान चंदर लोहार हत्याकांड में अब तक आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को नामजद किया जा चुका है। पुलिस अब सूरज से पूछताछ कर हत्याकांड में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।
संबंधित समाचार

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!