खबर
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित: आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 6:12 pm
शेयर करें:
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल को परसों रात डीसीपी जोन-3 अभिषेक रंजन ने निलंबित कर दिया। करीब आठ महीने पुराने मारपीट के मामले में आरोपी को छोड़ने की शिकायत के बाद हुई जांच में टीआई की भूमिका और थाने के स्टाफ पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सवाल सामने आए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, इसी मामले के साथ कुछ अन्य मामलों में सामने आई लापरवाही को आधार बनाकर टीआई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

आठ महीने पहले पीड़ित अरुण मिश्रा की बेटी के साथ अमनलाल और उसके साथियों ने मारपीट की थी। जांच एएसआई सुरेश भदकारे कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया था।

सात साल से कम सजा वाले अपराध में न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरोपी को छोड़ा गया था। मुलजिम को तत्कालीन हेड कांस्टेबल राघवेंद्र और सिपाही विश्व रत्न थाने लाए थे।

बाद में पीड़ित ने कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। जांच के बाद प्रधान आरक्षक राघवेंद्र को संयोगितागंज थाने अटैच कर दिया गया था। वहीं, टीआई सुशील पटेल अब निलंबित कर दिया गया है।

लॉ स्टूडेंट से मारपीट की शिकायत भी पहुंची थी
कुछ दिन पहले नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों पर एक लॉ स्टूडेंट और उसके साथियों से मारपीट करने के आरोप लगे थे। मामले की शिकायत करने लॉ स्टूडेंट पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचे थे।

इस मामले की जांच भी एसीपी रुबीना मिजवानी को सौंपी गई थी। इन अलग-अलग मामलों में सामने आई शिकायतों और जांच के बाद अधिकारियों ने हीरा नगर टीआई सुशील पटेल के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सोमवार रात डीसीपी जोन-3 अभिषेक रंजन ने उन्हें निलंबित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार निलंबन के पीछे मुख्य रूप से स्टाफ पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होना और विभिन्न मामलों में सामने आई लापरवाही को आधार बनाया गया है।

पट्टे उतरवाने के मामले में भी जांच
हीरा नगर थाने से जुड़े एक अन्य मामले में एसीपी रुबीना मिजवानी की एक वकील से आरोपी को जमानत नहीं देने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद चाकूबाजी और तोड़फोड़ के आरोपियों को जेल भेजे जाने के दौरान उनके पट्टे उतरवाए गए थे।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में भी अधिकारियों ने टीआई की भूमिका और लापरवाही को लेकर जांच की थी।

संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

10 minutes ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

39 minutes ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

41 minutes ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 1 hour ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 1 hour ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 1 hour ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

about 1 hour ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

about 2 hours ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

about 2 hours ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

about 2 hours ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

about 2 hours ago
ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन
Top News

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

about 2 hours ago
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

about 2 hours ago
इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर
Top News

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

about 2 hours ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

about 2 hours ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

about 2 hours ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

about 2 hours ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

about 3 hours ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

about 3 hours ago
प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!