वीडियो देखिये, होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा का खुलासा: जन्मदिन मनाने पहुंचा डॉक्टर; पत्नी ने प्रेमिका संग रंगे हाथ दबोचा, दोनों की जमकर की धुनाई, वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
बुधवार की देर रात एक होटल में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला ने अपने डॉक्टर पति को उसकी प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्से से भरी पत्नी ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जन्मदिन मनाने आया था मंदसौर
शामगढ़ निवासी जुल्फिकार अली (50) पिता नियामत खान पेशे से डॉक्टर हैं और शामगढ़ में निजी क्लीनिक संचालित करते हैं। गुरुवार को अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका जो मंदसौर के निकट मुलतानपुरा की रहने वाली बताई जाती है का जन्मदिन होने के कारण वे मंदसौर आए और नाहटा चौराहा स्थित समता पैलेस होटल में कमरा लिया।
कमरा खुला और मच गया बवाल
बुधवार रात करीब 11 बजे जुल्फिकार की पत्नी को किसी तरह इस बात की भनक लग गई। वे अपने भाई और भाभी को साथ लेकर सीधे होटल पहुंचीं। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला और पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, उनका आपा छूट गया और उन्होंने दोनों पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। पत्नी ने भाभी के साथ मिलकर प्रेमिका के बाल पकड़ लिए और उसे पीटते हुए पहली मंजिल से सीढ़ियों पर घसीटते हुए नीचे तक ले आईं। वहीं पत्नी का भाई जुल्फिकार अली के साथ धक्का-मुक्की करता नजर आया।
पुलिस पहुंची, थाने ले गई दोनों पक्षों को
हंगामे की सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जुल्फिकार अली और उनकी प्रेमिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस बीच जुल्फिकार के परिजन थाने से जा चुके थे। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
तलाक की वजह भी जुल्फिकार
जानकारी के अनुसार जुल्फिकार की प्रेमिका का उनके पति से करीब छह महीने पहले तलाक हो चुका है और उस तलाक की वजह भी जुल्फिकार अली को ही बताया जा रहा है। घटना के बाद पत्नी अपने परिजनों के साथ घर लौट गईं, जबकि जुल्फिकार अली अपनी प्रेमिका के साथ मंदसौर से रवाना हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!