खबर
Top News

पूर्व आईएएस की दबंगई: नियम ताक पर रख खड़ी की अवैध इमारत; निगम की नाक के नीचे कानून का मखौल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जून 2026, 3:02 pm
शेयर करें:
पूर्व आईएएस की दबंगई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पॉश इलाके बसंत विहार कॉलोनी में नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माण कार्य ने प्रशासनिक महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित प्लॉट नंबर सी-93, जो पूर्व आईएएस एवं इंदौर के पूर्व कमिश्नर एसबी सिंह का है, वहां चल रहा निर्माण कार्य अब विवादों के घेरे में है।

आरोप है कि एक जिम्मेदार पद पर रहे अधिकारी ने शातिर तरीके से नगर निगम को गुमराह कर न केवल स्वीकृत मापदंडों को बदला, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और पड़ोसियों के जीवन को भी खतरे में डाल दिया है।

मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस भूखंड के लिए पूर्व में पार्किंग प्लस 4 मंजिल यानी 12 मीटर ऊंचे निर्माण की अनुमति ली गई थी, लेकिन धरातल पर जो हो रहा है वह स्वीकृत नक्शों से पूरी तरह उलट है।

भूखंड के दक्षिण में 12 मीटर और पश्चिम में 7.50 मीटर चौड़ी सड़क स्थित है, जिस पर सार्वजनिक आवागमन बाधित हो रहा है। शिकायत है कि सिंह ने मिलीभगत से 15 मीटर के भूखंड को गलत तरीके से 15.24 मीटर दर्शाकर अनुमति हासिल कर ली।

इस हेरफेर का सीधा असर सार्वजनिक मार्ग पर पड़ा है, जिसकी चौड़ाई घटकर अब मात्र 7.3 मीटर रह गई है। नगर निगम के नियमों का उल्लंघन कर इस प्रकार सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण करना सीधे तौर पर प्रशासनिक पद के दुरुपयोग का खुलासा करता है।

बिना सुरक्षा मानक कर रहे प्री-फेब स्ट्रक्चर का उपयोग
सबसे चिंताजनक पहलू इस निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और तकनीक है। बिना किसी सुरक्षा मानक के प्री-फेब स्ट्रक्चर का उपयोग कर किया जा रहा यह निर्माण न केवल अवैध है, बल्कि एक बड़ा सुरक्षा जोखिम भी है।

यदि भविष्य में यहां कोई अनहोनी या आग लगने की घटना होती है तो यह असुरक्षित ढांचा आसपास के रिहायशी मकानों के लिए काल बन सकता है। एक पूर्व आईएएस अधिकारी द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाते हुए इस प्रकार का निर्माण करना न केवल निगम प्रशासन की लचर व्यवस्था को सामने लाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि रसूखदारों के लिए नियम-कायदे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।

नोटिसों का भी नहीं हुआ कोई असर
निर्माण की शुरुआत से ही यह कार्य विवादों में रहा है। खुदाई के दौरान भूखंड को 18 फीट की गहराई तक खोद दिया गया, जिससे आसपास की सड़कों की मिट्‌टी धंस गई। इस लापरवाही के कारण पड़ोसी संजय श्रीवास्तव (सी-93/सी-94) का मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया था।

उस दौरान निगम आयुक्त को लिखित शिकायत दी गई थी और बिल्डिंग अधिकारी द्वारा नोटिस भी जारी किए गए थे। लेकिन अफसोस कि इन नोटिसों का कोई असर नहीं हुआ और निर्माण कार्य रुकने के बजाय और तेजी से आगे बढ़ता गया।

बेसमेंट भरने और प्लिंथ लेवल बनाने के बाद अब पूरे भूखंड पर सभी सेटबैक एमओएस नियमों को दरकिनार करते हुए ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिला इमारत खड़ी की जा रही है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 6 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 6 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 7 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 7 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 7 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 7 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 7 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 7 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 7 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 7 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 8 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 8 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 8 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 8 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 8 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 8 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 8 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 8 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!