ट्विशा मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त: रिटायर्ड जज सास को थमाया नोटिस; लगे ये गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई राज्य सरकार और ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की उस याचिका पर हुई, जिसमें ट्रायल कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है।
जांच में नहीं कर रही सहयोग
सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने अदालत को बताया कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। वहीं गिरिबाला सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें याचिका के दस्तावेज तक नहीं मिले हैं, इसलिए जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए।
दो दिन में जवाब पेश करने के दिए निर्देश
हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को दो दिन में जवाब पेश करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 27 मई तय की है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब CBI को सौंप दी गई है। दिल्ली से रवाना हुई एजेंसी की टीम भोपाल पहुंचकर स्थानीय पुलिस से केस का हैंडओवर लेगी।
बयानबाजी से बचने की सलाह
मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मीडिया और दोनों पक्षों को बयानबाजी से बचना चाहिए और जांच को निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ने देना चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका की निष्पक्षता पर उठे सवालों पर चिंता जताई।
वहीं, केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आरोप लगाया कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह जांच में बाधा डाल रही हैं।
फंदे से लटकी मिली थी ट्विशा
गौरतलब है कि 12 मई को ट्विशा शर्मा भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
संबंधित समाचार

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!