अंसाफ की बेइंसाफी पर हाई कोर्ट की रोक: किराएदार से खाली करवाने के लिए तुड़वाया था मकान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पार्षद सुनेहरा अंसारी के पति अंसाफ (पूर्व पार्षद) अंसारी को हाई कोर्ट में मुंह की खानी पड़ी है। 10/3 दौलतगंज स्थित मकान के एक भाग के ग्राउंड फ्लोर पर मोहम्मद भाई गौस वाले और वाजिदभाई पलंगवाले किराएदार थे, जबकि दूसरे भाग में तीन किराएदार हैं।
यहां ऊपर के मकान में सरफराज, जाकिर व मां मुश्तरी बी 30 सालों से रह रहे हैं। इस दूसरे भाग में उन्होंने निगम से नोटिस दिलवाया और ताबड़तोड़ तुड़वा भी दिया, जबकि इससे लगे असगर अली के मकान को तुड़वाना चाहा, लेकिन वो कोर्ट चले गए, जहां से उन्हें स्टे मिल गया।
पूरा मामला ये है कि दौलतगंज में जहां अंसाफ अंसारी का निवास है उसके सामने 10/3 दौलतगंज में एक मकान है, जिसके दो हिस्से हैं। एक में ग्राउंड फ्लोर पर मोहम्मदभाई गौस वाले व वाजिदभाई पलंग वाला किराएदार हैं और प्रथम तल पर सरफराज, जाकिर और उनकी मां मुश्तरी बी निवासरत हैं।
कलेक्टर शिवम वर्मा को दी गई शिकायत में मुश्तरी बी का कहना है कि 10/3, दौलतगंज स्थित मकान में नीचे दुकान और ऊपर 30 वर्षों से किराएदार हैं। वार्ड क्र. 60 की पार्षद सुनेहरा अंसारी के पति अंसाफ व देवर इम्तियाज उन्हें धमकाते हैं कि ये मकान हमने खरीद लिया है, जबकि मकान मालिक अशफाक अहमद ने मकान बेचने की कोई जानकारी नहीं दी है।
अंसाफ अंसारी और उसके भाई इम्तियाज ने उन्हें कई बार धमकियां दीं और फिर 22 जून 2023 को सुबह निगम का बुलडोजर बुलवाकर मकान तुड़वा दिया। इस दौरान खुद अंसाफ ने हमारा सामान बाहर निकाला और सड़क पर पटक दिया। यही नहीं, उन्होंने धमकाया कि यदि हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई की तो तुम्हें जान से मार देंगे।
13 बाय 22 पर रजिस्ट्री करवा ली: सरफराज ने बताया कि 10/3 दौलतगंज स्थित मकान का मूल साइज 36 बाय 10 है। इसमें से 16 बाय 10 पर असगर अली के पास है और शेष की मालिक पार्षद सुनेहरा अंसारी हैं। इसमें करीब 86 स्क्वेयर फीट सरकारी जमीन पर भी उन्होंने कब्जा जमा रखा है। उसने 13 बाय 22 पर रजिस्ट्री करवा ली।
इसकी शिकायत आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो, लोकायुक्त और रजिस्ट्री शून्य कराने की शिकायत रजिस्ट्रार को की है। मकान तोड़ने की कार्रवाई के बाद उन्होंने सप्तम व्यवहार न्यायाधीश के समक्ष दीवानी केस 666/ए/2023 लगाया।
अभी इस केस की सुनवाई चल रही है, लेकिन अंसाफ अंसारी ने पड़ोसी असगर अली मुल्ला के पक्के मकान को जर्जर बताकर तुड़वाने का नोटिस जारी करवा दिया। इसके लिए मकान की पहली मंजिल का प्लास्टर उखड़ा दिखाया। 15 नवम्बर 2025 को मकान ढहाने का नोटिस दिलवाया, जिसके बाद असगर अली हाई कोर्ट चले गए।
हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि निगम की कार्रवाई अनुचित है और उस पर रोक लगाते हुए आदेश दिया कि अधिकारी असगर अली का पक्ष सुनें और कानून सम्मत निर्णय लें। तब तक मकान पर कोई कार्रवाई न की जाए।
अधिकारियों के निरीक्षण के बाद असगर अली के मकान को तोड़ने की कार्रवाई स्थगित हो गई। इस तरह, पार्षद अंसाफ अंसारी को मकान लेने की कोशिशों में मुंह की खानी पड़ी। दूसरी ओर, मकान तुड़वाने के विरोध में सरफराज-जाकिर और मां मुश्तरी बी भी कोर्ट पहुंच चुकी हैं, जिसकी सुनवाई चल रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!