प्रशासनिक नियुक्तियों पर हाईकोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता को मिलेगी प्राथमिकता; पदनाम नहीं होगा आधार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों को लेकर इंदौर हाईकोर्ट ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ऐसे पदों पर नियुक्ति का आधार केवल वरिष्ठता होगा, न कि पदनाम (डेजिग्नेशन)। इस फैसले के साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के आदेश को भी संशोधित कर दिया गया है।
प्रभारी प्राचार्य विवाद में आया फैसला
मामला शासकीय माता जीजाबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (ओल्ड जीडीसी) में प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति से जुड़ा है। यहां नियमित प्राचार्य के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठता को नजरअंदाज करते हुए डॉ. मंजू शर्मा की जगह डॉ. अशोक सचदेवा को प्रभारी प्राचार्य का कार्यभार सौंप दिया गया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए डॉ. मंजू शर्मा ने हाईकोर्ट का रुख किया।
वरिष्ठता बनाम पदनाम पर स्पष्ट रुख
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस जय कुमार पिल्लई की एकलपीठ ने कहा कि प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति के लिए पदनाम को वरिष्ठता का आधार नहीं माना जा सकता। नियुक्ति प्रक्रिया में वास्तविक सेवा वरिष्ठता को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि नियमित प्राचार्य की नियुक्ति होने तक डॉ. मंजू शर्मा को प्रभारी प्राचार्य का कार्यभार सौंपा जाए।
नियुक्ति क्रम को लेकर विवाद
याचिकाकर्ता डॉ. मंजू शर्मा ने कोर्ट को बताया कि उनकी नियुक्ति 12 सितंबर 1983 को सहायक प्राध्यापक (गृह विज्ञान) के रूप में हुई थी और 8 दिसंबर 2006 को उन्हें प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं, डॉ. अशोक सचदेवा की नियुक्ति 15 नवंबर 1983 को हुई थी और वे 30 अक्टूबर 1989 को नियमित हुए। उन्हें 13 जून 2018 को प्रोफेसर का पदनाम दिया गया था।
यूजीसी नियमों पर भी हुई बहस
डॉ. सचदेवा की ओर से दलील दी गई कि प्रोफेसर का पदनाम ही वास्तविक पदोन्नति है और यूजीसी के 2010 के नियमों में नियुक्ति, पदोन्नति और पदनाम को समान माना गया है। हालांकि, कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया और स्पष्ट किया कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्धारण में सेवा की वरिष्ठता ही निर्णायक होगी।
फैसले के व्यापक मायने
हाईकोर्ट का यह निर्णय प्रदेश में प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों के लिए एक अहम नजीर माना जा रहा है। इससे भविष्य में नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और वरिष्ठ कर्मचारियों को प्राथमिकता सुनिश्चित होगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!