सोनम की आजादी पर लगा हाई कोर्ट का ब्रेक: जमानत रद्द होगी या बचेगी; फैसले पर टिकी हत्याकांड की दिशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब सबसे बड़ा सवाल यह बन गया है कि मुख्य आरोपित सोनम जेल के बाहर रहेगी या फिर दोबारा सलाखों के पीछे भेज दी जाएगी।
इस सवाल का जवाब अब शिलांग हाई कोर्ट के सुरक्षित फैसले में छिपा है। बुधवार को हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।
अब पूरे मामले में न्यायालय का फैसला न केवल सोनम की कानूनी स्थिति तय करेगा, बल्कि हत्या केस की आगे की रणनीति पर भी असर डाल सकता है। दरअसल, मेघालय सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि मामले की गंभीरता और जांच के पहलुओं को देखते हुए सोनम को मिली राहत बरकरार नहीं रहनी चाहिए।
दूसरी ओर बचाव पक्ष अदालत के सामने यह तर्क रख रहा है कि जिला अदालत द्वारा दिए गए आदेश में हस्तक्षेप का कोई ठोस आधार नहीं है।
जिला कोर्ट से मिली राहत, अब हाई कोर्ट की कसौटी पर: मामले की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी यह है कि निचली अदालत में पुलिस जमानत रद्द करवाने के लिए पर्याप्त आधार स्थापित नहीं कर पाई थी। इसी कारण सोनम को राहत मिली थी।
इसके बाद मेघालय सरकार ने इस आदेश को चुनौती देते हुए शिलांग हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पिछले कई दिनों से चल रही सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच एजेंसी, सरकारी पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलों को विस्तार से सुना।
बुधवार को सोनम के वकील ने लिखित पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, लेकिन अदालत ने स्पष्ट किया कि न्यायालयीन समय के भीतर ही अपने तर्क प्रस्तुत किए जाएं।
अब आगे क्या होगा?
क्राइम मामलों के जानकारों का मानना है कि हाईकोर्ट के सामने फिलहाल दो प्रमुख प्रश्न हैं, क्या सोनम को मिली जमानत न्यायिक दृष्टि से उचित है और क्या ऐसे कोई तथ्य मौजूद हैं जो जमानत निरस्त करने के लिए पर्याप्त माने जा सकते हैं।
यदि हाई कोर्ट मेघालय सरकार की अपील स्वीकार कर लेता है तो सोनम को दोबारा हिरासत में जाना पड़ सकता है। वहीं यदि अदालत निचली अदालत के आदेश को सही ठहराती है तो सोनम को मिली राहत बरकरार रहेगी और जांच एजेंसियों को ट्रायल के दौरान अपने साक्ष्यों को और मजबूत करना होगा।
हत्याकांड पहले ही कई कानूनी और जांच संबंधी मोड़ों से गुजर चुका है। ऐसे में हाई कोर्ट का यह आदेश केवल जमानत तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे पूरे मामले में अभियोजन पक्ष की मजबूती और बचाव पक्ष की रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
फिलहाल अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब सभी की निगाहें उस आदेश पर टिकी हैं जो तय करेगा कि मुख्य आरोपित सोनम को मिली राहत जारी रहेगी या फिर उसे एक बार फिर जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।
संबंधित समाचार

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!