दबंग के डर से निष्क्रिय पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त: छुट्टी के दिन खुली कोर्ट; नाबालिग को पेश करने का आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। इंदौर हाईकोर्ट ने महू क्षेत्र में नाबालिग के कथित अपहरण के मामले में पुलिस की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए छुट्टी के दिन भी विशेष सुनवाई की और पुलिस को फटकार लगाई। कोर्ट ने आदेश दिया है कि नाबालिग को हर हाल में अगली तारीख पर पेश किया जाए।
40 दिन से लापता नाबालिग, पुलिस पर गंभीर आरोप
मामला महू तहसील के बडगोंदा थाना क्षेत्र का है, जहां अनुसूचित जाति की एक नाबालिग को करीब 40 दिन पहले कथित रूप से गांव के ही एक दबंग युवक द्वारा उठाकर ले जाने का आरोप है।
अवैध हिरासत में
पीड़िता के पिता का कहना है कि 23 फरवरी को उनकी बेटी को पवन सिंह नामक व्यक्ति अपने साथ ले गया था और तब से वह उसकी अवैध हिरासत में है। परिवार लगातार पुलिस से गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो गंभीरता दिखाई और न ही आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की।
नामजद FIR की जगह ‘अज्ञात’ पर मामला दर्ज
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद आरोपी का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले को कमजोर कर दिया।
नहीं किए ठोस प्रयास
इतना ही नहीं, परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए भी कोई ठोस प्रयास नहीं किए, जिससे वे मजबूर होकर न्यायालय की शरण में पहुंचे।
हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका
पीड़ित पक्ष ने अधिवक्ताओं के माध्यम से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने तत्काल संज्ञान लिया और अवकाश के दिन भी विशेष खंडपीठ गठित कर सुनवाई की।
पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी
जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी की बेंच ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और नामजद एफआईआर दर्ज न करने को लेकर कड़ी फटकार लगाई।
“हर हाल में बच्ची को पेश करो” – कोर्ट का सख्त आदेश
कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता राहुल सेठी को निर्देश देते हुए साफ कहा कि पुलिस सोमवार को नाबालिग को हर स्थिति में कोर्ट के सामने पेश करे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस की भूमिका पर फिर उठे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में पुलिस ने कार्रवाई करने से परहेज किया, जिससे एक नाबालिग की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!