थाने में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त: इस पुलिस थाने पर 10 हजार का जुर्माना; इतने समय में बॉडी वॉर्न कैमरे लगाने के आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पुलिस कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने लसुड़िया थाने में कथित मारपीट के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। कोर्ट ने यह राशि याचिकाकर्ता को देने के निर्देश दिए हैं, साथ ही शहर के प्रमुख थानों में बॉडी वॉर्न कैमरे लगाने के आदेश भी जारी किए हैं।
थाने में मारपीट और रिश्वत के आरोप
यह मामला 29 दिसंबर 2025 को लसुड़िया थाने में हुई कथित पिटाई से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि पुलिसकर्मियों ने मारपीट की, वीडियो साक्ष्य को डिलीट किया और बाद में रिश्वत लेकर छोड़ने की कोशिश की। मामले को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी की।
सीसीटीवी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल
सुनवाई के दौरान अदालत ने थानों में सीसीटीवी व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर भी नाराजगी जताई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी तंत्र मजबूत होना जरूरी है।
9 माह में बॉडी वॉर्न कैमरे लगाने के निर्देश
अदालत ने इंदौर के पांच बड़े थानों में अगले 9 महीनों के भीतर बॉडी वॉर्न कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं, ताकि पुलिस कार्रवाई की रिकॉर्डिंग हो सके और जवाबदेही तय की जा सके।
पहले भी विवादों में रहा है थाना
लसूड़िया थाना पहले भी विवादों में रहा है। हाल ही में सोना चोरी के एक मामले में एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। अब मारपीट और रिश्वत के आरोपों के बीच आए इस फैसले ने पुलिस की छवि पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!