हाईकोर्ट बार चुनाव: मृगेंद्र सिंह बने अध्यक्ष; असीम त्रिवेदी ने सचिव पद पर दर्ज की बड़ी जीत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परितोष त्रिवेदी को 52 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं, सचिव पद पर असीम त्रिवेदी ने शानदार जीत दर्ज की है।
अध्यक्ष पद के लिए हुए करीबी मुकाबले में मृगेंद्र सिंह को कुल 780 वोट मिले, जबकि परितोष त्रिवेदी को 728 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मृगेंद्र सिंह ने 52 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
सचिव पद पर असीम त्रिवेदी की बड़ी जीत
सचिव पद पर असीम त्रिवेदी ने अपने प्रतिद्वंद्वी योगेश सोनी को बड़े अंतर से हराया। असीम त्रिवेदी को कुल 894 वोट मिले, जबकि योगेश सोनी के खाते में 701 वोट आए। असीम त्रिवेदी ने 193 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
सचिव पद पर मिली बढ़त अध्यक्ष पद की तुलना में काफी अधिक रही, जिससे उनकी मजबूत स्थिति साफ दिखाई दी।
74 फीसदी अधिवक्ताओं ने किया मतदान
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सोमवार को मतदान कराया गया था। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली।
चुनाव में कुल 3112 मतदाता मतदान के लिए पात्र थे, जिनमें 3004 सामान्य और 108 महिला मतदाता शामिल थे। इनमें से 2308 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जो कुल मतदाताओं का करीब 74 प्रतिशत है।
बैलेट पेपर से हुआ मतदान, लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था
चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया गया। मतदान केंद्र पर पर्ची व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा बैलेट बॉक्स की निगरानी के लिए लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था भी की गई थी।
मतदान के दौरान हाईकोर्ट परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।
कई पदों के लिए हुआ चुनाव
हाईकोर्ट बार चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के अलावा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, पुस्तकालय सचिव सहित कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए भी मतदान हुआ।
कार्यकारिणी में पांच सामान्य और तीन महिला पदों के लिए भी चुनाव कराया गया। अन्य पदों के परिणाम चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जा रहे हैं।
नई टीम के सामने होंगी कई चुनौतियां
मृगेंद्र सिंह अब वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, असीम त्रिवेदी सचिव पद का दायित्व निभाएंगे।
नई टीम के सामने अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों का समाधान, बार की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और सदस्यों की सुविधाओं को बढ़ाना जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!