खबर
Top News

रिटायर्ड अफसर को दे रहा खुदकुशी की धमकी: हरकतबाजी पर उतरा गौरव जैन…

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अप्रैल 2026, 4:14 pm
शेयर करें:

बीमारी के बीच धमकी से डरे अफसर आए तनाव में, शिकायत करने की तैयारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाने के पुलिसकर्मियों को शिकायत कर निलंबित करवाने वाला गौरव जैन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसका खुलासा इस बात से होता है कि अब वह अपने खिलाफ ग्वालियर कोर्ट में चेक बाउंस का केस लगाने वाले रिटायर्ड सीएसपी राकेश कुमार गुप्ता को धमकियां दे रहा है।

हालांकि, पिछली बार की तरह उसने उन्हें गालियां नहीं दी, बल्कि खुद जान देने की बात कहते हुए मानसिक प्रताड़ना दी हैं। जैन की बातों से इन दिनों बीमार चल रहे रिटायर्ड सीएसपी घबरा गए हैं। वे आला पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की तैयारी में हैं।

उल्लेखनीय है कि इंदौर के विजय नगर थाने से रिटायर्ड सीएसपी राकेश कुमार गुप्ता (आरके गुप्ता) का गौरव जैन से लाखों रुपए का लेनदेन है। इसके भुगतान के एवज में जैन ने जो चेक दिए थे। वो बाउंस हो गए थे। इसी का केस उन्होंने ग्वालियर कोर्ट में जैन के खिलाफ लगा रखा है।

कई बार तारीख पर नहीं जाने के चलते ग्वालियर कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। इसी की तामीली के लिए लसूड़िया थाने के एसआई संजय विश्नोई, हेड कांस्टेबल राकेश शर्मा, प्रणित भदौरिया, रवींद्र कुशवाह, आरक्षक दिनेश गुर्जर और दीपेंद्र मिश्रा उसके महालक्ष्मी नगर स्थित घर गए थे और उसकी गिरफ्तारी ली थी।

कार्रवाई का वीडियो भी बनाया गया था। हालांकि, पूरा घटनाक्रम जैन के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ था। बावजूद इसके जैन ने जमानत पर छूटने के बाद फुटेज से छेड़छाड़ करते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए सभी पुलिसकर्मियों की शिकायत आला अफसरों से कर दी थी।

नतीजा ये हुआ कि डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक ने सभी को निलंबित कर दिया। इस पूरे मामले को शहर के सभी प्रमुख अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। हालांकि, इसके बाद मीडिया को जैन के आपराधिक प्रवृत्ति के होने और उस पर कई केस दर्ज होने के साथ उसके द्वारा कई लोगों से करोड़ों रुपए की टोपीबाजी की जानकारी हाथ लगी।

साथ ही जैन जिस फ्लैट में रह रहा है, उससे जुड़ी कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जो कि वह नहीं चाहता था कि वह जगजाहिर हो। हालांकि अखबारों ने भी गंभीरता और जिम्मेदारी दिखाते हुए महिला सबंधी मामला होने के चलते पूरी तरह से खबर को प्रकाशित नहीं किया।

बावजूद इसके जैन ने पूरी मामले का ठीकरा रिटायर्ड सीएसपी गुप्ता पर फोड़ दिया। कल सुबह उसने गुप्ता को फोन किया और खुदकुशी की धमकी देने लगा। खास बात यह कि दोनों के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग खुलासा फर्स्ट के हाथ लगी है। पेश है दोनों के बीच हुई बातचीत के अंश…।

आरके गुप्ता : कौन बोल रहा है भिया।

गौरव जैन : मैं गौरव जैन बोल रहा था साहब।

आरके गुप्ता : गौरव फोन क्यों लगा रहे थे मुझे, क्या बात है?

गौरव जैन : मैं इसलिए फोन कर रहा हूं।

आरके गुप्ता : बताओ क्या बात है।

गौरव जैन : जो बात है वो आपको पता है। आपको इतनी सी अकल नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के हिसाब से किसी लड़की का नाम रिविल नहीं किया जा सकता।

आरके गुप्ता : अरे मैंने क्या किया है। मेरी तो कोई बात ही नहीं हुई। मैं तो बाहर हूं। मैं तो बीमार हूं। मेरी क्या किसी से कोई बात थोड़ी ना ही हुई।

गौरव जैन : अरे आप बीमार हो तो पुलिस कहां से बोल रही है सर।

आरके गुप्ता : मेरी बात सुनो।

गौरव जैन : बताओ-बताओ।

आरके गुप्ता : तुम क्या चाहते हो मुझसे। लड़ना चाहते हो।

गौरव जैन : मेरी बात सुनो... आपने मेरे जीवन की (गाली देते हुए) करके रख दी है। कोई बात नहीं (किसी राणा का नाम लेते हुए) उन सबको छोड़ो। मैं कुछ भी नहीं बोल रहा हूं।

आरके गुप्ता : अरे तू ये बता कि इसमें मेरा क्या है भाई, तुम जानो। तुमने पुलिस वाले सस्पेंड कराए, क्यों कराए, मुझे कोई मतलब नहीं है।

गौरव जैन :अरे आप ये जानकारियां जो... आपकी गाइड लाइन के हिसाब से...।

आरके गुप्ता : अरे मैं किसको दे रहा हूं गाइड लाइन।

गौरव जैन : अरे ये पुलिस वाले बोल रहे हैं। अखबार वाले बोल रहे हैं कि आप दे रहे हो।

आरके गुप्ता : अरे अखबार वाले कुछ भी छाप दे। मेरे कहने से अखबार चलता है क्या?

गौरव जैन :अरे आप जानकारी दे रहे हैं। इसके ऊपर ये केस है।

आरके गुप्ता : अरे मैं क्यों दूंगा। अरे एक बात बता बेटा, मैं क्यों दूंगा किसी को जानकारी।

गौरव जैन :सर मैं मर जाऊंगा। आप समझ जाओ प्लीज।

आरके गुप्ता : अरे तू मेरे को धमकी मत दे कि मैं मर जाऊंगा।

गौरव जैन :सर मैं मर जाऊंगा।

आरके गुप्ता : अरे भाई मेरे तू कुछ भी कर, मुझे धमकी मत दे। मेरा निवेदन है कि तू मेरे को फोन मत लगा। मैंने तेरे को ब्लॉक पर डाल रखा है।

गौरव जैन :अनब्लॉक पर डाला।

आरके गुप्ता : तू मेरे को जो है ना, पुलिस को… (फोन कट जाता है।)

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

4 minutes ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

19 minutes ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

35 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 1 hour ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 1 hour ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 1 hour ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 1 hour ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 2 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 2 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 2 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 2 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 2 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 3 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 3 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 3 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 3 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!