नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर: दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छोटा बांगड़दा इलाके में बुधवार सुबह नगर निगम के पानी के टैंकर की चपेट में आने से B.Tech की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। हादसे में उसका भाई भी घायल हुआ है।
राहगीरों ने पीछा कर चालक को पकड़ा
दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा, लेकिन राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
वेदांत स्कूल के पास हुआ हादसा
टैंकर चालक की पहचान शुभम उर्फ सोहन चौकसे, निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे छोटा बांगड़दा क्षेत्र में वेदांत स्कूल के पास हुआ।
कटनी निवासी अर्चिता झार अपने भाई प्रणय के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। इसी दौरान नगर निगम के पानी के टैंकर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्चिता सड़क पर जा गिरी और टैंकर की चपेट में आ गई।
गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका भाई प्रणय भी हादसे में घायल हुआ, हालांकि उसकी चोटें मामूली बताई जा रही हैं।
हादसे के बाद भागने लगा चालक
दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर वहां से निकलने लगा। यह देखकर कुछ राहगीरों ने उसका पीछा किया। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और गुस्से में उसके साथ मारपीट कर दी।
इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चालक शुभम उर्फ सोहन चौकसे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी में B.Tech कर रही थी अर्चिता
टीआई वेदेन्द्र कुशवाह के अनुसार, मृतका अर्चिता झार मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी और इंदौर में सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से B.Tech की पढ़ाई कर रही थी।
हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हादसे की परिस्थितियों, टैंकर की रफ्तार और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!