3 दिन से बना चोरों का हॉटस्पॉट: पुलिस गश्त बेअसर; लगातार हो रही चोरी की वारदातें
KHULASA FIRST
संवाददाता

श्रद्धापुरी एनेक्स में ताबड़तोड़ वारदातें, घरों के ताले टूटे, महिला को धमकाकर भागे बदमाश, एफआईआर के नाम पर पुलिस ने की खानापूर्ति
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी एनेक्स कॉलोनी इन दिनों चोर गिरोह के निशाने पर है। पिछले तीन दिनों में लगातार कई घरों और एक मंदिर को निशाना बनाया गया। बदमाश बेखौफ होकर रात में कॉलोनी की रेकी कर रहे हैं और एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
कई स्थानों पर ताले तोड़े गए, एक महिला को जान से मारने की धमकी दी गई और एक मकान से चोरी भी हो गई। घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी। खास बात यह कि एक साथ इतनी वारदातों के बावजूद टीआई या अन्य पुलिस अधिकारी झांकने तक नहीं पहुंचे। जिससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।
जानकारी के मुताबिक, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी एनएक्स कॉलोनी में लगातार तीन दिनों से सक्रिय चोर गिरोह की दहशत बनी हुई है। गिरोह ने पहली वारदात गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में की है।
मंदिर समिति के सदस्य विकास दसोंदी के अनुसार, मंदिर में रखा सामान चुराने की नीयत से बदमाशों ने ताला तोड़ दिया। उन्होंने सामान समेटने की भी कोशिश की, लेकिन किसी कारणवश चोरी नहीं कर सके।
हालांकि पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। दूसरी घटना कॉलोनी निवासी कारण मेहता के घर हुई। बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन तभी मेहता की पत्नी मौके पर पहुंच गईं।
उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए कहा, "इसे गोली मार..."। इसके बाद गिरोह के सदस्य मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत फैल गई। तीसरी वारदात में बदमाशों ने अमृतलाल यादव के सूने मकान को निशाना बनाया। मकान किराए पर दिया गया था, लेकिन किराएदार मौजूद नहीं था।
चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान का वास्तविक नुकसान मकान मालिक के आने के बाद ही सामने आएगा। रहवासियों के अनुसार, गिरोह ने आसपास के तीन अन्य मकानों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया।
इससे साफ है कि चोर कई दिनों से पूरी तैयारी के साथ कॉलोनी में सक्रिय हैं और पुलिस का उन्हें कोई डर नहीं है। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी बदमाश हाथ नहीं आए। हैरानी की बात यह है कि कई घटनाएं सामने आने के बाद भी पुलिस ने केवल विकास दसोंदी की शिकायत पर केस दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली, जबकि अन्य पीड़ित अब भी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
नकदी नहीं मिली तो चांदी, कीमती दस्तावेज और महंगी घड़ी समेटकर भाग निकले
श्रद्धापुरी एनएक्स में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना 5 जुलाई की है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धापुरी एनएक्स निवासी अश्विन विश्वकर्मा 5 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे।
इसी दौरान सूने मकान की रेकी कर रहे बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और घर में घुस गए। चोर घर से करीब 12 हजार रुपये कीमत की चांदी, एक महंगी घड़ी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। कुछ समय बाद जब अश्विन विश्वकर्मा वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक, आधा दर्जन दोपहिया वाहन हुए चोरी
एरोड्रम थाना क्षेत्र इन दिनों बाइक चोर गिरोह के निशाने पर है। पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी होने की घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी है। चोर इतने बेखौफ हैं कि पुलिसकर्मियों के मकानों के बाहर खड़े वाहनों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे।
वहीं, पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस चोरी रोकने के बजाय शिकायत दर्ज करने में ही टालमटोल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक नगर गली क्रमांक-1 निवासी दीपक भाटी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज किया है।
भाटी ने बताया कि परसों रात उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। आसपास लगे कैमरों और लोगों से जानकारी जुटाने पर पता चला कि बदमाश रात में ताला तोड़कर बाइक चोरी कर ले गए। रहवासियों का कहना है यह कोई पहली घटना नहीं है।
पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र से करीब आधा दर्जन बाइक चोरी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, चोरों ने पुलिसकर्मियों के मकानों के बाहर खड़े वाहनों को भी निशाना बनाने की कोशिश की है। इससे साफ है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है।
आरोप है कि चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज करने के बजाय पीड़ितों को थाने के चक्कर कटवा रही है। समय पर कार्रवाई नहीं होने से चोर गिरोह लगातार सक्रिय बना हुआ है और एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहा है। लगातार हो रही वाहन चोरियों ने एरोड्रम पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!