अगस्त आधा बीता फिर भी बारिश का इंतजार खत्म नहीं: अब नए वेदर सिस्टम से झमाझम की उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता

इंदौर, खुलासा फर्स्ट।
अगस्त का आधा महीना बीतने के बावजूद इंदौर में बारिश का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। इस महीने अब तक शहर में दो इंच से भी कम बारिश दर्ज हुई है।
रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम सिस्टम ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद जगा दी है।
20 इंच से ज्यादा पानी की जरूरत
मानसून सीजन खत्म होने में अभी करीब डेढ़ महीने का समय बाकी है। ऐसे में शहरवासियों और किसानों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इंदौर को सीजन का सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा करने के लिए अभी 20 इंच से ज्यादा पानी की जरूरत है।
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ाएगा बारिश
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना नया वेदर सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ के सक्रिय होने की संभावना है।
इस सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश और इंदौर में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
अगस्त में सामान्य से काफी कम बारिश
इस मानसून सीजन में इंदौर में अब तक करीब 18 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से शहर में बारिश का दौर कमजोर रहा है और ज्यादातर जगहों पर रुक-रुककर बूंदाबांदी ही हुई है।
अगस्त में अब तक किसी एक दिन में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज नहीं हुई है। जबकि सामान्य तौर पर अगस्त में इंदौर में 10 से 11 इंच बारिश होती है और करीब 12 से 13 दिन बारिश रहती है।
अगस्त में बारिश के पुराने रिकॉर्ड
इंदौर में अगस्त महीने में कई बार भारी बारिश के रिकॉर्ड बने हैं। 1944 में अगस्त के दौरान करीब 28 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जो अब तक के बड़े रिकॉर्ड में शामिल है।
वहीं 22 अगस्त 2020 को सिर्फ 24 घंटे में करीब साढ़े 10 इंच बारिश हुई थी। इसके अलावा पिछले एक दशक में भी दो बार अगस्त में 17 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।
अगले दिनों में बारिश बढ़ने की उम्मीद
मानसून की विदाई में अभी करीब डेढ़ महीने का समय बाकी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि आने वाले दिनों में मौसम प्रणालियां लगातार सक्रिय रहीं तो इंदौर में बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।
अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने पर शहर न केवल सामान्य मानसूनी आंकड़े के करीब पहुंच सकता है, बल्कि सीजन के अंत तक औसत से ज्यादा बारिश भी दर्ज हो सकती है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!