खबर
Top News

बंदूक की फोटो से करोड़ों का खुलासा: पुलिस पहुंची ड्राइवर के घर; तलाशी में मिले बड़ी मात्रा में नोट, बुलाना पड़ी मशीन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 7:39 pm
शेयर करें:
बंदूक की फोटो से करोड़ों का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, सागर।
सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस हथियार की जानकारी जुटाने उसके घर पहुंची, लेकिन तलाशी के दौरान बंदूक तो नहीं मिली, बल्कि घर से करीब 1 करोड़ रुपए नकद बरामद होने से पुलिस भी हैरान रह गई। बड़ी मात्रा में नोट मिलने के बाद पुलिस को रकम गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। मामले की जानकारी राजस्व विभाग और आयकर विभाग को भी दी गई है।

मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा इलाके का है, जहां रविवार को पुलिस सौरभ अहिरवार के घर पहुंची थी। सौरभ अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाने का काम करते हैं। उनके पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है।

बंदूक नहीं मिली, घर में मिला नोटों का ढेर
पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर सौरभ के घर हथियार की तलाश में पहुंची थी। तलाशी के दौरान पुलिस को बंदूक नहीं मिली, लेकिन घर में बड़ी मात्रा में नकदी देखकर अधिकारी चौंक गए।

एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक, अब तक करीब 1 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है। रकम इतनी अधिक थी कि नोट गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। नकदी के स्रोत और उसके मालिकाना हक को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

परिजन बोले- पीडब्ल्यूडी इंजीनियर रिश्तेदार की रकम
पूछताछ में परिवार की ओर से दावा किया गया है कि बरामद रकम उनकी नहीं है। परिजनों के मुताबिक, यह पैसा भोपाल के चूना भट्टी निवासी उनके एक रिश्तेदार का है, जो पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर हैं।

हालांकि, पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इतनी बड़ी रकम ड्राइवर के घर तक कैसे पहुंची और इसका वास्तविक स्रोत क्या है।

घर के अंदर ही पूछताछ, आयकर विभाग को सूचना
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को घर के अंदर ही रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ जारी होने का हवाला देते हुए पुलिस ने मीडिया को परिजनों से बातचीत की अनुमति नहीं दी।

पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया है। साथ ही आयकर विभाग को मामले की सूचना दी गई है। अब जांच एजेंसियां नकदी के स्रोत, उसके मालिक और घर में रकम रखे जाने की वजह की पड़ताल करेंगी।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई बंदूक की तलाश से शुरू होकर करोड़ों की नकदी की जांच तक पहुंच गई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बरामद रकम वास्तव में किसकी है और इसे यहां क्यों रखा गया था।

संबंधित समाचार

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर
Top News

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

4 minutes ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

18 minutes ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

26 minutes ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

34 minutes ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

38 minutes ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

about 1 hour ago
प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

about 1 hour ago
साध्वी का संतों पर पलटवार
Top News

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज
Top News

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

about 1 hour ago
आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Top News

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

about 1 hour ago
पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार
Top News

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

about 1 hour ago
सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट
Top News

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

about 1 hour ago
मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू
Top News

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़
Top News

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

about 2 hours ago
3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ
Top News

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

about 2 hours ago
स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला
Top News

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

about 2 hours ago
10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने
Top News

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!