खबर
टॉप न्यूज

मेट्रो स्टेशन की भेंट चढ़ेगी हरियाली: एक बगिया मां के नाम… कागजों में हरा-भरा, जमीन पर उजड़ रहे जंगल

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

27 दिसंबर 2025, 6:04 pm
शेयर करें:
मेट्रो स्टेशन की भेंट चढ़ेगी हरियाली

विकास VS विनाश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकार एक ओर एक बगिया मां के नाम जैसी भावनात्मक और आकर्षक परियोजनाओं का ढोल पीट रही है, दूसरी ओर विकास के नाम पर शहरों की सांसें बेरहमी से छीनी जा रही हैं। सवाल यह नहीं है कि पौधे लगाए जा रहे हैं या नहीं, सवाल यह है कि जो पेड़ आज जीवित हैं, जो शहर और पक्षियों को जीवन दे रहे हैं, उन्हें बचाने की इच्छाशक्ति आखिर कहां है?

15 अगस्त से शुरू हुई एक बगिया मां के नाम परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोड़कर प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रचारित किया गया। उद्देश्य भी सराहनीय बताया गया- स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, वायु प्रदूषण कम करना, बारिश में हो रही देरी जैसी समस्याओं से निपटना। कागजों में यह योजना हरियाली, आजीविका और पर्यावरण तीनों का सुंदर संगम है, लेकिन हकीकत इससे बिलकुल उलट तस्वीर पेश कर रही है।
इंदौर जैसे शहर में मेट्रो परियोजना के नाम पर जिस अंधाधुंध तरीके से पेड़ों की बलि दी जा रही है, वह इस पूरे अभियान की सच्चाई पर सवाल खड़े करती है। अगर वास्तव में सरकार को पर्यावरण की चिंता होती, तो नए पौधे लगाने से पहले पुराने, वर्षों से खड़े पेड़ों को बचाने की प्राथमिकता तय की जाती।

विकास के लिए उजड़ रही हरियाली
मेट्रो रेल परियोजना के पहले 6 किलोमीटर के सफल संचालन के बाद अब 16 किलोमीटर के नए ट्रैक का काम तेज़ी से चल रहा है। इस दायरे में रानी सराय का क्षेत्र भी शामिल है। मेट्रो कंपनी ने रीगल टॉकीज की जमीन के साथ-साथ इस हरित क्षेत्र पर भी दावा ठोंक दिया है। यह वही शहर है, जहां मास्टर प्लान में हर क्षेत्र में 50-50 एकड़ हरित क्षेत्र छोड़ने की बात कही जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि हरियाली विकास की सबसे पहली बलि बनती है।

रानी सराय: जहां हर सुबह गूंजती है परिंदों की चहचहाहट
इंदौर के रीगल तिराहा स्थित रानी सराय, पुलिस मुख्यालय परिसर में मौजूद सालों पुराने पेड़ केवल लकड़ी का ढांचा नहीं, बल्कि हजारों तोतों और अन्य पक्षियों का सुरक्षित घर हैं। भोर होते ही यह इलाका पक्षियों की चहचहाहट से जीवंत हो उठता है। तोते, कबूतर और कई दुर्लभ प्रजातियां यहां पीढ़ियों से रह रही हैं, लेकिन अब यही हरियाली मेट्रो स्टेशन की भेंट चढ़ने वाली है।

अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, एग्जिट-एंट्री पॉइंट, पार्किंग और कमर्शियल स्ट्रक्चर इन सबके लिए रानी सराय का बड़ा हिस्सा उजाड़ने की तैयारी है। निर्माण सामग्री पहले ही यहां जमा की जा चुकी है और जल्द ही अंडरग्राउंड खुदाई शुरू होगी। इसके साथ ही सालों पुराने पेड़ों की कटाई का प्लान भी तैयार है, जिससे नन्हे तोतों और पक्षियों के घोंसले मिट्टी में मिल जाएंगे।

पक्षी विशेषज्ञों की चेतावनी: संस्था नेचर वालंटियर्स के पक्षी विशेषज्ञ भालू मोंढे का कहना है इंसान ने पक्षियों को अनुपयोगी समझ लिया, जबकि जंगलों और पर्यावरण के संतुलन में उनकी अहम भूमिका है। तोते सूखे और हरे-भरे दोनों तरह के पेड़ों पर अपने आशियाने बनाते हैं। अगर उनके घर उजड़ते हैं, तो नए सिरे से विस्थापन के लिए बड़े पैमाने पर फलदार पेड़ लगाने होंगे, जो सिर्फ कागजी आश्वासनों से संभव नहीं है।

करुणा सागर की मेहनत भी बेकार!: रानी सराय क्षेत्र में करुणा सागर संस्था ने पक्षियों के लिए पेड़ों पर मिट्टी के मटकों से घोंसले बनवाए थे, ताकि वे हर मौसम में सुरक्षित रह सकें। वर्षों की मेहनत से यहां एक छोटी-सी पक्षी कॉलोनी बसाई गई, लेकिन मेट्रो के अलाइनमेंट में आते ही यह पूरी व्यवस्था ध्वस्त होने के कगार पर है। संस्था के सदस्य राजू सागर का कहना है मेट्रो प्रबंधन को इस विषय में अवगत कराया जाएगा, ताकि पक्षियों को वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट किया जा सके।

30 हजार एकड़ पर बगिया, शहर में उजाड़: सरकार दावा कर रही है कि प्रदेश की 30 हजार से अधिक महिलाओं की 30 हजार एकड़ निजी भूमि पर एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत पौधारोपण होगा। करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत से 30 लाख उद्यानिकी पौधे लगाए जाएंगे। पौधे, खाद, फेंसिंग, जलकुंड और प्रशिक्षण सबकुछ योजनाओं में दर्ज है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इन आंकड़ों से उन हजारों तोतों को नया घर मिल पाएगा, जिनका बसेरा आज उजाड़ा जा रहा है?

जरूरत हरियाली को बचाने की: अगर वास्तव में पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों की चिंता है, तो एक बगिया मां के नाम सिर्फ एक सरकारी स्लोगन नहीं होना चाहिए। पेड़ काटकर पौधे लगाने की नीति हरियाली कायम रखना नहीं, केवल पाखंड है। आज जरूरत नई बगिया बनाने से पहले पुरानी हरियाली को बचाने की है, ताकि कल हमारी आने वाली पीढ़ियों को यह न कहना पड़े कि हमने विकास के नाम पर उनका भविष्य खुद काट दिया।

टैग:

संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

9 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

21 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

25 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

27 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

33 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

33 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

36 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

44 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!