25 करोड़ का 'ग्रीन' दांव: क्या केकेआर ने अनफिट घोड़े पर लगा दी अपनी दौलत; कैमरन ग्रीन की पीठ ने बिगाड़ा कोलकाता का खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के समंदर में जब 25.20 करोड़ रुपये की लहर उठती है, तो उम्मीदें हिमालय जितनी ऊंची हो जाती हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर दांव लगाया, तो प्रशंसकों ने उनमें 'आंद्रे रसेल' की परछाई देखी थी, लेकिन आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले ही मैच में जब ग्रीन की गेंद खामोश रही और बल्ला महज 18 रनों पर थम गया, तो कोलकाता के क्रिकेट गलियारों में सन्नाटा पसर गया।
अजिंक्य रहाणे का तीखा बयान- "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए"
हार के बाद ग्रीन पर सवाल पर कप्तान अजिंक्य रहाणे का तीखा बयान- "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए" ने इस सुनहरे निवेश के पीछे छिपे 'फिटनेस' के कड़वे सच को उजागर कर दिया है। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से करारी और कभी न भूलने वाली हार का सामना करना पड़ा।
कभी-कभी 'हीरा' समझकर खरीदा गया खिलाड़ी 'कांच' का टुकड़ा
इस खेल की तासीर जानने वालों का कहना है कि आईपीएल के बाजार में जब बोली लगती है, तो कभी-कभी 'हीरा' समझकर खरीदा गया खिलाड़ी 'कांच' का टुकड़ा निकल जाता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन पर 25.20 करोड़ रुपये क्या लुटाए, मानों टीम ने अपनी आधी किस्मत ही दांव पर लगा दी। वानखेड़े की बाउंड्री पर जब ग्रीन केवल फील्डिंग करते दिखे, तो हर किसी के मन में एक ही सवाल था- "क्या 25 करोड़ सिर्फ एक फील्डर के लिए दिए गए हैं?"
रहाणे की खीझ और 'हाफ-फिट' खिलाड़ी का सच
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान अजिंक्य रहाणे का पारा चढ़ा हुआ था। जब ग्रीन की गेंदबाजी पर सवाल हुआ, तो उन्होंने गेंद सीधे 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' के पाले में डाल दी। रहाणे का यह रूखा अंदाज बता रहा है कि टीम का बैलेंस बुरी तरह बिगड़ चुका है। असल में, ग्रीन अपनी पुरानी 'बैक इंजरी' (पीठ की चोट) को ढो रहे हैं। अब अगले 10-12 दिन तक वह सिर्फ बल्ला घुमा पाएंगे, गेंद नहीं।
12 महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं
उल्लेखनीय है कि ग्रीन ने सितंबर 2024 से अक्तूबर 2025 तक 12 महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं की है। इसकी वजह उनकी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की सर्जरी है। ग्रीन ने जो पिछले आठ मुकाबले खेले हैं, उसमें उन्होंने केवल 7.1 ओवर ही गेंदबाजी की है। आईपीएल में उतरने से पहले ग्रीन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेफील्ड शील्ड में खेले थे, लेकिन वहाँ भी उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। हालांकि रहाणे ने यह भी जोड़ा- दुर्भाग्य से ग्रीन अभी गेंदबाजी नहीं कर सकते, लेकिन वे जब वह गेंदबाजी शुरू करेंगे, तो संयोजन अलग होगा। अभी हमारे लिए छठा गेंदबाज होना बहुत आवश्यक है, क्योंकि हम अपने स्पिनरों पर अधिक दबाव नहीं डालना चाहते।
नीलामी की मेज पर बड़ी चूक?
सबसे बड़ा खुलासा तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया। उसका दावा है कि नीलामी से पहले ही केकेआर को बता दिया गया था कि ग्रीन कब गेंदबाजी करेंगे और कब नहीं। अगर यह सच है, तो सवाल टीम मैनेजमेंट की नीयत पर है। क्या रसेल के संन्यास के बाद पैदा हुए खालीपन को भरने की इतनी जल्दी थी कि एक 'अनफिट' खिलाड़ी पर खजाना लुटा दिया गया? फिलहाल, हर्षित राणा और आकाशदीप जैसे गेंदबाजों की गैरमौजूदगी ने केकेआर की हालत 'बिना पतवार की नाव' जैसी कर दी है।
कद बड़ा, पर क्या इरादे भी?
6 फीट 6 इंच के कैमरन ग्रीन को दुनिया 'जनरेशनल टैलेंट' कहती है। उनकी लंबाई उन्हें वह उछाल देती है जो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के हेलमेट की ग्रिल चटका दे। रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज उनकी तुलना महान ऑलराउंडरों से करते नहीं थकते। लेकिन मैदान पर लंबाई नहीं, 'लचीलापन' काम आता है। 145 किमी की रफ्तार वाला यह गेंदबाज फिलहाल अपनी पीठ सहला रहा है, जो टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता है।
सहायक कोच शेन वॉटसन अब भी ग्रीन के बचाव में
सहायक कोच शेन वॉटसन हालांकि अब भी ग्रीन के बचाव में खड़े हैं। उनका कहना है कि ग्रीन पर 'प्राइस टैग' का कोई दबाव नहीं है। वह नेट्स पर आग उगलती गेंदों का सामना कर रहे हैं, लेकिन नेट्स की प्रैक्टिस और मैच के दबाव में जमीन-आसमान का फर्क होता है। वॉटसन भले ही उन्हें 'स्वतंत्र' खिलाड़ी कहें, पर 25 करोड़ की कीमत अपने साथ जवाबदेही का पहाड़ लेकर आती है।
साख दांव पर
कोलकाता के लिए अगले दो हफ्ते किसी 'दुःस्वप्न' से कम नहीं हैं। टीम का पूरा गणित इस बात पर टिका है कि ग्रीन कब अपनी पूरी क्षमता के साथ मैदान में लौटते हैं। अगर वह जल्दी फिट नहीं हुए, तो यह आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा और फ्लॉप सौदा साबित हो सकता है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!