सरकारी टीम पर लाठी-डंडों से हमला: बाइक और चाबी भी ले गए; वनकर्मियों से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
इछावर थाना पुलिस ने सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर हमला, मारपीट और शासकीय सामान ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल सीहोर भेज दिया गया।
ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों पर अचानक हमला
घटना 8 अगस्त की शाम की है। 15वीं बटालियन इंदौर के आरक्षक भागीरथ सिंह विश्वकर्मा, प्रिंस शाक्य और सउनि गोपीनाथ रावत ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान मानसिंह कोरकू, जयकिशन उर्फ जैकी कोरकू और महेश कोरकू ने कथित तौर पर डंडों और हाथ-मुक्कों से उन पर हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे वन रक्षक धर्मेंद्र जाटव और उनके साथियों के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों पर मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप है।
कमरे का ताला तोड़कर ले गए जब्त बाइक
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कमरे का ताला तोड़कर पहले से जब्त मोटरसाइकिल निकाल ली। इसके साथ ही शासकीय उड़नदस्ते के वाहन की चाबी भी ले गए। शिकायत के बाद इछावर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
14 और 19 अगस्त को हुई गिरफ्तारियां
पुलिस ने मुख्य आरोपी मानसिंह कोरकू (45) को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया था। वहीं फरार चल रहे जयकिशन कोरकू (32) और महेश सिंह (40) को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल, सरकारी वाहन की चाबी और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!