आवारा कुत्तों पर सरकार-निगम फिर कटघरे में: हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट भी नाराज; ढाई लाख नसबंदी पर घोटाले का शक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर सरकार और नगर निगम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कार्रवाई न होने पर पहले हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया, और अब इस मुद्दे पर एक और जनहित याचिका दायर कर दी गई है। अदालतों की नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है।
आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही कार्रवाई के आदेश दे चुका है। इनका पालन नहीं होने पर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए निगम को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने 12 जनवरी को निगमायुक्त को व्यक्तिगत उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए थे।
इसी बीच इस गंभीर समस्या को लेकर एक और जनहित याचिका हाई कोर्ट में दायर की गई। गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें राज्य सरकार और नगर निगम कमिश्नर को पक्षकार बनाया गया है।हई कोर्ट में नगर निगम की ओर से जवाब दिया गया कि अब तक ढाई लाख से ज्यादा आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
इस पर कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह आंकड़ा एक बहुत बड़ा घोटाला प्रतीत होता है। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि असल में निगम ने जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं किया है।
कोई प्लान ही नहीं... गत बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में भी आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुनवाई हुई। मध्य प्रदेश सरकार को यह बताना था कि इस समस्या से निपटने के लिए वह क्या कदम उठा रही है, लेकिन शासन की ओर से कोई रिपोर्ट पेश नहीं की गई।
सुप्रीम कोर्ट में न्यायमित्र ने कहा मप्र सरकार ने अब तक हलफनामा ही दाखिल नहीं किया है। पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट के जजों ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा था कि एमजी रोड, 56 दुकान, रेसकोर्स रोड जैसे प्रमुख इलाकों में आज भी आवारा कुत्ते खुलेआम नजर आते हैं।
लगातार कोर्ट की फटकार और नई याचिका के बाद यह मामला अब सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि जवाबदेही और कथित घोटाले की तरफ बढ़ता दिख रहा है। आने वाले दिनों में नगर निगम और सरकार पर अदालतों की सख्ती और बढ़ने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!