पर्यटकों के लिए खुशखबरी: हेरिटेज ट्रेन अब सिर्फ वीकेंड नहीं; सप्ताहभर चलाने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बारिश के मौसम में पातालपानी और कालाकुंड की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से बंद पड़ी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन एक बार फिर पटरी पर लौटने के लिए तैयार है।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने ट्रेन संचालन की तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावना है कि 22 से 25 अगस्त के बीच ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू किया जा सकता है।
इस बार रेलवे ट्रेन को सिर्फ शनिवार और रविवार तक सीमित रखने के बजाय पूरे सप्ताह चलाने की योजना पर काम कर रहा है।
बीकानेर से लौटे इंजन और कोच, ट्रैक पर पहुंची ट्रेन
हेरिटेज ट्रेन के इंजन और कोच रखरखाव के लिए बीकानेर मंडल भेजे गए थे। मरम्मत और जरूरी मेंटेनेंस के बाद ट्रेन इंदौर होते हुए महू पहुंच चुकी है।
आठ कोच वाली इस हेरिटेज ट्रेन को ट्रैक पर स्थापित कर दिया गया है। अब इसके संचालन से पहले ट्रायल रन किया जाएगा, जिसमें इंजन, कोच और ट्रैक की सुरक्षा जांच की जाएगी।
परीक्षण के बाद जारी होगी आधिकारिक घोषणा
रेलवे ने अभी तक ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, इंजन और कोच पहुंचने के बाद दो से तीन दिन तक परीक्षण संचालन किया जा सकता है।
ट्रायल सफल रहने के बाद रेलवे ट्रेन के संचालन की तारीख, समय-सारणी और किराए से जुड़ी जानकारी जारी करेगा।
बारिश में बढ़ती है पर्यटकों की संख्या
पातालपानी का झरना और कालाकुंड की हरी-भरी पहाड़ियां मानसून के दौरान पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाती हैं।
हेरिटेज ट्रेन के नियमित संचालन से पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के बीच ऐतिहासिक रेल यात्रा का अनुभव फिर से मिल सकेगा। खासकर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस सफर का इंतजार कर रहे हैं।
किराए में बदलाव की संभावना
ट्रेन दोबारा शुरू होने के साथ किराए में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि किराया कितना होगा और ट्रेन किस समय चलेगी, इसका अंतिम निर्णय रेलवे द्वारा लिया जाएगा। समय-सारणी और किराए की आधिकारिक जानकारी ट्रायल रन पूरा होने के बाद जारी होने की उम्मीद है।
अगस्त में शुरू हो सकती है नियमित सेवा
जून में महू दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने भी अगस्त से हेरिटेज ट्रेन शुरू करने की बात कही थी। ऐसे में यदि परीक्षण प्रक्रिया तय योजना के अनुसार पूरी होती है तो जल्द ही पर्यटक पातालपानी से कालाकुंड तक एक बार फिर इस यादगार रेल सफर का आनंद ले सकेंगे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!