किसानों के लिए खुशखबरी: 22वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट; इस दिन खाते आएंगे 2 हजार रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर आए है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार 13 मार्च 2026 को योजना की 22वीं किस्त जारी करने जा रही है। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान यह किस्त जारी करेंगे
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री असम के गुवाहाटी से शाम 5 बजे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के दौरान यह किस्त जारी करेंगे। इसके जरिए देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,650 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेजी जाएगी।
हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपए
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपए सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं।
अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे।
किस्त आने के बाद ऐसे करें चेक
किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाता है। इसके अलावा बैंक की ओर से भी खाते में राशि जमा होने की सूचना मिल जाती है। अगर मैसेज नहीं आए तो किसान नजदीकी एटीएम से बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। बैंक शाखा में जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।
ऑनलाइन भी देख सकते हैं स्टेटस
किसान अपनी किस्त की स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Farmers Corner में दिए गए Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरकर स्टेटस देख सकते हैं। यहां से किसान यह भी देख सकते हैं कि उनका ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार बैंक सीडिंग पूरा हुआ है या नहीं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!