50 लाख देकर भी नहीं मिला सोना: पीड़ित पहुंचा जनसुनवाई में
KHULASA FIRST
संवाददाता

ईरेडियम, कोकीन, पारा, गंधक से सोना बनाने का झांसा देकर ठगी थी रकम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक व्यक्ति करीब 51.50 लाख रुपये की कथित ठगी की शिकायत लेकर पहुंचा। पीड़ित हकीमुद्दीन सैफी और दीपक जैन ने आरोप लगाया कि एक परिवार और उनके परिचित ने ईरेडियम, कोकीन, पारा और गंधक जैसी सामग्री से सोना बनाने का झांसा देकर उनसे कई चरणों में रकम ली।
शुरुआत में कथित रूप से सोने का सैंपल दिखाकर और उसकी शुद्धता की जांच करवाकर भरोसा दिलाया गया, लेकिन बाद में बार-बार नई सामग्री और प्रक्रिया के नाम पर रकम मांगी जाती रही।
रकम देने के बावजूद न सोना मिला और न ही राशि वापस की गई। पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर को पूरी घटना की जानकारी दी। कमिश्नर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एसीपी को मामले की जांच कर तथ्य जुटाने के निर्देश दिए हैं।
शिकायत के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले हकीमुद्दीन की पहचान अनुज मिश्रा से हुई थी। करीब तीन महीने पहले अनुज ने उसे फोन कर बताया कि उसके परिचित मित्रानंद उर्फ मोंटू शुक्ला का गोल्ड का काम है और वे विशेष तकनीक से सोना तैयार करने का दावा करते हैं।
लगातार संपर्क के बाद 2 अप्रैल को हकीमुद्दीन अनुज के साथ नीलकंठ कॉलोनी स्थित शुक्ला के घर पहुंचा। वहां मित्रानंद, उसका बेटा अथर्व और पत्नी अंशु मौजूद थे। शिकायत के मुताबिक शुक्ला और अथर्व उसे घर की तीसरी मंजिल पर ले गए, जहां गैस भट्टी और अन्य सामान रखा था।
वहां सोने का एक टुकड़ा दिखाते हुए दावा किया गया कि इसे विशेष प्रक्रिया से तैयार किया गया है। शुक्ला के कहने पर हकीमुद्दीन और अनुज ने टुकड़े की सराफा कारोबारी से जांच कराई, जहां उसे करीब 98 प्रतिशत शुद्ध सोना बताया गया।
इसके बाद शुक्ला ने कथित तौर पर बताया कि सोना बनाने के लिए हाइड्रो ईरेडियम स्पंज मिक्स, गंधक, कोकीन पाउडर और अन्य सामग्री की आवश्यकता होती है। उसने कहा कि सामग्री की व्यवस्था होने पर बड़ी मात्रा में सोना तैयार कर करोड़ों रुपये कमाए जा सकते हैं। पीड़ितों के अनुसार, सामग्री मंगाने के नाम पर पहले 7 लाख रुपये मांगे गए। हकीमुद्दीन और दीपक जैन ने रकम जुटाकर शुक्ला को दी।
बार-बार बढ़ती गई रकम
पीड़ितों का आरोप है कि 7 लाख रुपये लेने के बाद शुक्ला ने कुछ और खर्च बताकर करीब 19 लाख रुपये की मांग की। रकम डूबने के डर से हकीमुद्दीन ने ससुराल से करीब 9 लाख रुपये जुटाए, जबकि दीपक ने जेवर गिरवी रखकर करीब 10 लाख रुपये की व्यवस्था की। 30 अप्रैल को दोनों ने कथित तौर पर 19 लाख रुपये शुक्ला को दिए।
इसके बाद 1 मई को शुक्ला उन्हें सुपर कॉरिडोर की ओर ले गया, जहां एक व्यक्ति से कथित तौर पर ईरेडियम और पाउडर लिया गया। इसके बाद घर की तीसरी मंजिल पर भट्टी में विभिन्न पदार्थ मिलाकर प्रक्रिया दिखाई गई और सुनहरे रंग का टुकड़ा तैयार किया गया।
पीड़ित के अनुसार जांच में उसे करीब 4 ग्राम सोना और लगभग 99 प्रतिशत शुद्ध बताया गया। इसके बाद मिश्रण को कुछ दिनों तक फ्रिज में रखने की बात कही गई।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगा सच- पीड़ितों ने पुलिस को सोना बनाने की कथित प्रक्रिया के वीडियो, व्हाट्सऐप चैट और अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस अब पीड़ितों के बयान, पैसों के लेन-देन, वीडियो, चैट और आरोपों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी। शिकायत में मित्रानंद उर्फ मोंटू शुक्ला, उसके बेटे अथर्व शुक्ला, पत्नी अंशु शुक्ला और अनुज मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
मिश्रण खराब होने का हवाला देकर फिर मांगे रुपये
कुछ दिनों बाद शुक्ला ने कथित तौर पर मिश्रण खराब होने और लाखों रुपये के नुकसान की बात कही। इसके बाद दोबारा सामग्री मंगाने के नाम पर 2 लाख रुपये मांगे गए। 7 मई को यह रकम देने के बाद फिर सोना बनाने की प्रक्रिया दिखाई गई और 10 ग्राम अतिरिक्त ईरेडियम के लिए करीब 22 लाख रुपये मांगे गए। पीड़ितों के मुताबिक 14 से 18 मई के बीच उन्होंने करीब 11.50 लाख रुपये और दिए। इसके बाद 8 लाख और फिर 4 लाख रुपये की मांग की गई। इस तरह कुल रकम करीब 51.50 लाख रुपये तक पहुंच गई।
पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी पीड़ितों ने 51.50 लाख रुपये की कथित ठगी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत को जांच के लिए संबंधित एसीपी को भेजा है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगी।
बारिश का बहाना बनने पर हुआ संदेह
पीड़ितों के मुताबिक लगातार रकम लेने के बाद जब शुक्ला ने कहा कि बारिश शुरू हो गई है और अब मानसून के बाद ही सोना बनाया जाएगा, तब उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ। उन्होंने रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया।
पीड़ितों का आरोप है कि लेन-देन से इनकार करने वाला वीडियो बनवाने का भी दबाव बनाया गया। शिकायत में एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करवाने की बात भी कही गई है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!