सोने-चांदी की कीमत आसमान पर: बनाया अब तक का ऑल-टाइम हाई; जानिए आज का ताजा भाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सोने और चांदी की कीमतों ने आज 27 जनवरी को भी रिकॉर्ड बना दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोना और चांदी दोनों अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और ज्वेलरी बाजार में हलचल मचा दी है।
सोना रिकॉर्ड स्तर पर
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 4,717 रुपए की बड़ी छलांग के साथ बढ़कर 1,59,027 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस तेज उछाल ने सोने को अब तक के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा दिया है।
चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। आज एक किलो चांदी का भाव 24,802 रुपए बढ़कर 3,42,507 रुपए हो गया। इससे पहले चांदी 3,17,705 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। महज 27 दिनों में चांदी 1.12 लाख रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है।
सिर्फ 27 दिनों में रिकॉर्ड तेजी
जनवरी 2026 के शुरुआती 27 दिनों में ही कीमती धातुओं की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है।
चांदी: 1,12,087 रुपए की बढ़ोतरी
सोना: 25,832 रुपए की तेजी
31 दिसंबर से अब तक इतना महंगा हुआ सोना-चांदी
31 दिसंबर 2025 को चांदी 2,30,420 रुपए प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 3,42,507 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,59,027 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर है।
निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और तेजी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!