खबर
Top News

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: चांदी 4 लाख के पार; सोना भी हुआ बेकाबू, जानिए आज का ताजा भाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जनवरी 2026, 12:05 pm
शेयर करें:
सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सोना और चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक तेजी ने निवेशकों से लेकर आम लोगों तक सभी को चौंका दिया है। महंगाई के इस दौर में कीमती धातुओं ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए।

4 लाख के पार पहुंची चांदी
खासतौर पर चांदी की कीमत ने इतिहास रचते हुए 4 लाख रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि सोने के दाम भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

24 घंटे में बदला पूरा समीकरण
बीते 24 घंटे में चांदी की कीमतों में जो उछाल आया है, उसने बाजार के जानकारों को भी हैरान कर दिया है। MCX पर चांदी का भाव 4,07,456 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है।

वहीं, दिल्ली समेत देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में भी चांदी ने ऑल-टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना लिया है।

लगातार बढ़ रही कीमत
इससे पहले मंगलवार को चांदी की कीमतों में करीब 40,500 रुपए की भारी छलांग देखने को मिली थी, और बुधवार को इसमें 15,000 रुपए की और तेजी दर्ज की गई।

सोने के भाव भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। पीली धातु की चमक अब आम खरीदार की पहुंच से दूर होती जा रही है। MCX Gold Price की बात करें तो सोना 1,75,869 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

बाजार आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना करीब 5,000 रुपए की मजबूती के साथ 1,71,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने-चांदी में यह तेजी देखने को मिल रही है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए संकेत
सोना और चांदी की मौजूदा रफ्तार ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ये कीमतें कहां जाकर थमेंगी। निवेशकों के लिए यह मुनाफे का मौका हो सकता है, जबकि शादी-ब्याह और आभूषण खरीदने वालों के लिए यह दौर चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

संबंधित समाचार

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी
Top News

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

3 minutes ago
किसानों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

29 minutes ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

35 minutes ago
बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील
Top News

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

35 minutes ago
पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र
Top News

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

about 1 hour ago
भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी
Top News

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

about 1 hour ago
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में
Top News

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

about 1 hour ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब
Top News

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

about 2 hours ago
राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी
Top News

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

about 2 hours ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

about 2 hours ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

about 2 hours ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

about 2 hours ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

about 2 hours ago
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

about 3 hours ago
अवैध बीयर तस्करी का खुलासा
Top News

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

about 3 hours ago
भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा
Top News

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!