अक्षय तृतीया से पहले गैस सिलेंडर का संकट: टंकियों के लिए भटक रहे लोग; सप्लाई बुरी तरह प्रभावित, लंबा इंतजार बढ़ा रहा दिक्कत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अक्षय तृतीया के मौके पर होने वाली शादियों के चलते इस बार गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत सामने आ रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे, जिससे शादी वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है।
10–15 दिन की देरी, सप्लाई प्रभावित
शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद 10 से 15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडरों का भी टोटा बना हुआ है, जिससे होटल, कैटरिंग और शादी आयोजनों पर सीधा असर पड़ रहा है।
शादियों में बढ़ी मांग, एजेंसियां असमर्थ
अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में विवाह होने के कारण गैस सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है। अनुमान है कि हजारों शादियां और सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होंगे। एक सामान्य परिवार को 5 से 10 सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। शादी समारोह में यह संख्या दोगुनी हो जाती है। इतनी अधिक मांग के सामने गैस एजेंसियां पर्याप्त सप्लाई नहीं कर पा रही हैं, जिससे संकट और गहरा गया है।
सिफारिशों के सहारे गैस टंकियां
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई लोग गैस सिलेंडर पाने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहारा ले रहे हैं। कुछ लोग विधायकों से सिफारिश करवा रहे हैं तो कुछ स्थानीय नेताओं के जरिए एजेंसियों पर दबाव बनवा रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर मिलना और मुश्किल हो गया है।
डीजल और लकड़ी की भट्टियों की तैयारी
गैस की कमी को देखते हुए कई परिवार और सामाजिक संगठन वैकल्पिक व्यवस्थाओं की ओर बढ़ रहे हैं। डीजल स्टोव का इस्तेमाल बढ़ रहा है। लकड़ी की भट्टियों पर खाना बनाने की तैयारी की जा रही है। सामूहिक विवाह आयोजनों में भी गैस की जगह पारंपरिक तरीकों से भोजन बनाने की योजना बनाई जा रही है।
जनप्रतिनिधि भी दबाव में
लगातार आ रही सिफारिशों और मांग के कारण जनप्रतिनिधि भी असहज स्थिति में हैं। उन्हें बार-बार लोगों की मदद के लिए कहा जा रहा है, जबकि सप्लाई सीमित होने के कारण हर किसी की मांग पूरी कर पाना संभव नहीं है।
बढ़ सकती है परेशानी
यदि जल्द ही गैस सप्लाई में सुधार नहीं हुआ, तो अक्षय तृतीया के विवाह समारोहों में भोजन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इससे न केवल आयोजनकर्ताओं बल्कि मेहमानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!