इच्छामृत्यु के बाद युवक की अंत्येष्टि: पिता ने हाथ जोड़कर क्या कहा; अंगदान से इतने लोगों को मिलेगा नया जीवन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
दिल्ली-गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें हाल ही में इच्छामृत्यु की अनुमति मिली थी, का बुधवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के भावुक माहौल के बीच पिता ने हाथ जोड़कर लोगों से बेटे की शांति के लिए रोने से परहेज करने की अपील की। वहीं, हरीश के अंगदान से छह लोगों को नया जीवन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ग्रीन पार्क श्मशान घाट में अंतिम विदाई
हरीश राणा का अंतिम संस्कार ग्रीन पार्क श्मशान घाट में सुबह करीब 9:40 बजे हुआ। छोटे भाई आशीष राणा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजनों और परिचितों की आंखें नम थीं, लेकिन पिता अशोक राणा ने सभी से संयम रखने की अपील की।
पिता की भावुक अपील
अंतिम विदाई के समय पिता ने हाथ जोड़कर कहा, “कोई रोना मत… बेटा शांति से जाए, यही प्रार्थना है। जहां भी जन्म ले, उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।”
13 साल से कोमा में थे हरीश
31 वर्षीय हरीश ने 24 मार्च को एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे। 2013 में पढ़ाई के दौरान हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और क्वाड्रिप्लेजिया से पीड़ित हो गए थे।
इच्छामृत्यु की अनुमति और प्रक्रिया
हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दी थी। इसके तहत 16 मार्च को उनकी फीडिंग ट्यूब हटा दी गई थी, जिसके बाद 24 मार्च को उनका निधन हो गया।
अंगदान से मिलेगी नई उम्मीद
डॉक्टरों के अनुसार, हरीश के फेफड़े, दोनों किडनी और कॉर्निया दान किए गए हैं, जिससे छह जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलने की संभावना है। हरीश राणा की कहानी जहां एक ओर लंबे संघर्ष और पीड़ा को दर्शाती है, वहीं अंगदान के माध्यम से कई जिंदगियों में नई उम्मीद भी जगाती है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!