खबर
Top News

इस दिन से और सताएगी गर्मी: लू भी करेगी परेशान; पहले सप्ताह में आंधी के साथ बारिश की आशंका, जानिये अगले चार दिनों का हाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अप्रैल 2026, 11:22 am
शेयर करें:
इस दिन से और सताएगी गर्मी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में अप्रैल का महीना मौसम के तेज बदलावों के साथ शुरू हो रहा है। महीने की शुरुआत जहां आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से होगी, वहीं 15 अप्रैल के बाद प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 अप्रैल तक प्रदेश के आधे हिस्से में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना
इस दौरान ग्वालियर, भिंड, दतिया, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और खरगोन समेत कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। पिछले दो दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओले गिर चुके हैं, जिससे मौसम पूरी तरह अस्थिर बना हुआ है।

गर्मी का असर भी लगातार बढ़ रहा
हालांकि इस बदलाव के बीच गर्मी का असर भी लगातार बढ़ रहा है। नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि खजुराहो, दमोह, रतलाम और नौगांव जैसे शहरों में पारा 39 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। भोपाल और जबलपुर में तापमान करीब 37 डिग्री, जबकि इंदौर और ग्वालियर में 36 डिग्री से अधिक रहा। यह संकेत है कि आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय हैं, वहीं 2 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी असर दिखाएगा, जिसके कारण 4 अप्रैल तक कहीं आंधी तो कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद जैसे ही ये सिस्टम कमजोर होंगे, तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। दूसरे सप्ताह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगेगी और 15 अप्रैल के बाद लू चलने की पूरी संभावना है।

और गंभीर हो सकती है हालत
महीने के अंतिम दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है, जब ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के साथ धार, खरगोन, बड़वानी, खजुराहो और नौगांव जैसे इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा
दतिया, मुरैना और श्योपुर जैसे जिलों में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार जब तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है, और 6.5 डिग्री से अधिक बढ़ने पर इसे सीवियर हीट वेव कहा जाता है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर मैदानी इलाकों में 40 डिग्री के पार जाते ही लू का असर शुरू हो जाता है।

फरवरी और मार्च में भी मौसम ने कई बार करवट ली
इस साल फरवरी और मार्च में भी मौसम ने कई बार करवट ली है। फरवरी में चार बार आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। मार्च में भी चार चरणों में मौसम बदला, जिसमें 45 से ज्यादा जिलों में बारिश और 17 जिलों में ओले गिरे। इसका असर गेहूं, पपीता और केले जैसी फसलों पर पड़ा। अब अप्रैल में भी शुरुआती राहत के बाद तेज गर्मी का लंबा दौर देखने को मिल सकता है।

दूसरे पखवाड़े से तापमान तेजी से बढ़ता है
पिछले वर्षों के आंकड़े भी यही संकेत देते हैं कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से तापमान तेजी से बढ़ता है। भोपाल और इंदौर में तापमान 43 डिग्री तक, जबलपुर में 44 डिग्री तक और ग्वालियर में 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। भोपाल में 29 अप्रैल 1996 को 44.4 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, इस महीने में आंधी और बारिश का ट्रेंड भी बना रहता है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलता है।

कुल मिलाकर, अप्रैल का पहला हफ्ता जहां राहत भरा रहेगा, वहीं महीने का दूसरा हिस्सा तेज गर्मी और लू के कारण चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की जरूरत है।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 9 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 10 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 10 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 10 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 10 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 10 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 10 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 10 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 10 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 10 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 11 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 11 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 11 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 11 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 11 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 11 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 11 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 11 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!