स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं राष्ट्र सेवा का दायित्व भी है: ‘राष्ट्र प्रेम से राष्ट्र सेवा’ के संकल्प के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
KHULASA FIRST
संवाददाता

भारत विकास परिषद सेवा एवं मालवा शाखा के संयुक्त आयोजन में देशभक्ति का दिखा उत्साह
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत विकास परिषद की सेवा शाखा एवं मालवा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में उषानगर स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत माता का पूजन, ध्वजारोहण, राष्ट्र गान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद सेवा शाखा के अध्यक्ष राजकुमार जैन, मालवा शाखा के अध्यक्ष उमेश राठी, परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त सचिव राजकुमार साबू, राष्ट्रीय संपर्क टोली के सदस्य मनीष बिसानी, वार्ड क्रमांक 71 की क्षेत्रीय पार्षद हरप्रीत कौर लूथरा, वरिष्ठ पत्रकार एवं नईदुनिया जबलपुर के संपादक उज्जवल शुक्ला, महालक्ष्मी मंदिर उषानगर के अध्यक्ष महेश तोतला तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्व विभाग से जुड़े एवं रामेश्वरम जिला टोली के सदस्य सुनील माहेश्वरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समारोह के दौरान मंच संचालन मालवा शाखा के समन्वयक वैभव माहेश्वरी ने किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र गान किया।
राजेंद्र मंत्री ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन कराया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। अतिथियों का भारत विकास परिषद की ओर से अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पंकज गांधी, गुंजन सोमानी, सुदर्शन जटाले, राजेंद्र गुप्ता, संतोष साबू, सुधीर देड़गे, सीमा माहेश्वरी, अक्षत झंवर, मनीष जखेटिया, दीपक सोमानी, राम गांधी, नरेंद्र पाटीदार, विमल लालावत, राकेश होलकर सहित अन्य स्थानीय रहवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
राष्ट्र के प्रति दायित्वों का पुनः स्मरण करने का दिन है स्वतंत्रता दिवस... स्वागत उद्बोधन में भारत विकास परिषद सेवा शाखा के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने और उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पुनः स्मरण करने का दिन है।
उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज आवश्यकता है कि हम स्वतंत्रता की इस विरासत को राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और श्रेष्ठ नागरिक आचरण के माध्यम से आगे बढ़ाएं।
कार्यक्रम में राजकुमार साबू ने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। मनीष बिसानी ने परिषद के संगठनात्मक स्वरूप, उद्देश्यों एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में परिषद की भूमिका पर प्रकाश डाला।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!