खबर
Top News

ग्रहण से मुक्त हो और गहरे हुए रंग: एक दिन बाद ही सही; शहर में खूब छाई रही होली की रंगत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मार्च 2026, 12:16 pm
शेयर करें:
ग्रहण से मुक्त हो और गहरे हुए रंग

होलिका दहन के एक दिन बाद पहली बार मनी धुलेंडी

याद नहीं आता कि कभी ऐसा भी हुआ हो कि होली आज जली और रंग परसों बरसे, यानी होलिका दहन के बाद

धुलेंडी दूसरे दिन न मनाते हुए तीसरे दिन मनाई जाए। इंदौर में तो इस बार ऐसा ही हुआ। दहन व धुलेंडी के बीच एक दिन के

अंतराल से ये अंदेशा था कि त्योहार का उत्साह व रंग की उमंग इस बार बैरंग सी रहना है। धुलेंडी पर होली है...का शोर

भी बैरंग-बेमन से होने की चिंता पसरी हुई थी। इस बार चंद्रग्रहण जो आ गया था। सब कुछ गड्डमड्ड हो गया था, लेकिन इंदौर

को उत्सव प्रेमी शहर का तमगा यूं नहीं मिला हुआ है। 24 घंटे के लंबे इंतजार के बाद भी जब इंदौरियों ने धुलेंडी मनाई तो इतने

रंग उड़े कि हर तरफ रंगों का गुबार छा गया। यूं लगा जैसे ‘ग्रहण’ से मुक्त जो रंग और भी ज्यादा गहरे-गाढ़े हो चले। खूब रंग उड़े।

होली जैसे बड़े त्योहार के बाद अब मीठी खीर-सिवइयां वाली ईद आ रही है। मुस्लिम बंधु-बांधवों का रमजान जो चल रहा है। इसके

पूर्व अपन का इंदौर एक बार और रंग में तरबतर होगा। अहिल्या नगरी की विश्व प्रसिद्ध रंगपंचमी जो आ रही है।

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कौन कहता है अब होली से ज्यादा जोर रंगपंचमी का हो गया है? होली की रंगत अब पहले जैसी नहीं रही? इस बार तो रंग के इस सबसे बड़े त्योहार पर ‘ग्रहण’ भी लग गया था। जी हां, चंद्रग्रहण के आ जाने से होली का त्योहार ज्योतिषीय गणना में उलझ गया था। मुहूर्त-सूतक व होलिका दहन के अलग-अलग समय ने बड़ा असमंजस सनातन मतावलंबियों के बीच पैदा कर दिया था।

तय हुआ कि होलिका की सजावट व पूजन तो सोमवार को होगा, दहन भी सोमवार को और अगले दिन धुलेंडी नहीं मनेगी। ग्रहण के कारण बदले इस मुहूर्त के कारण त्योहार का उत्साह फीका हो गया। भला ऐसा भी होता है कि जिस रात होलिका का दहन हुआ, दूसरे दिन की सुबह से होली है का...शोर न मचे। रंगों की मस्ती के साथ इस शोर के लिए एक दिन का इंतजार करना हुरियारों के लिए तो किसी सजा से कम नहीं था और सबको लग रहा था कि इस बार यह त्योहार बस रस्म अदायगी तक सिमटेगा।

बुधवार को तो ऐसा कुछ नजर नहीं आया। इस उत्सवप्रिय शहर इंदौर में तो होली ऐसी जोरदार मनाई गई कि ब्रज की जग प्रसिद्ध होली का वह रसिया बरबस स्मरण हो उठा, जिसमें जिक्र था कि किस तरह रंग-गुलाल के गुबार से गगन के बदरा भी लाल हो गए। कल होली पर दिनभर धरती और आसमान के बीच ऐसे ही रंग के गुबार उड़ते रहे। गुलाल, अबीर के सूखे रंगों के बाद अब इस शहर में गीले रंगों के वंदन अभिनंदन की तैयारी शुरू हो गई है। समाज के फाग उत्सवों ने भी जोर पकड़ लिया है। होली की ठिठोली की महफिलें भी सजने लगी हैं।

रंग बरसाती रंगारंग गेर ये गीले रंग लेकर बस अब इंदौर की सड़कों पर निकलने वाली है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। महज चार ही दिन तो शेष हैं। इंतजार तो लखन दादा की उस पारंपरिक फाग यात्रा का भी शुरू हो गया है, जिसमें राधा-कृष्ण टेसू के फूलों से बने रंग बरसाते मातृशक्ति के साथ निकलेंगे। होली के रूप में सामाजिक उत्सव की पूर्णता के बाद अब सर्व समाज के सामूहिक उत्सव के पर्व रंगपंचमी की तैयारियों ने अंतिम रूप धारण करना शुरू कर दिया है।

होली पर भी इंदौर में रंगों की वो ही रंगत छाई, जैसी रंगपंचमी पर रहती है। बस फर्क इतना सा था कि होली अपने-अपने समाज, ईष्ट-मित्र, प्रिय-परिजन व गली-मोहल्लों, मल्टी-सोसायटी में खूब मनी। बस सड़क पर सामूहिकता का दृश्य नहीं था।

रंगों की मस्ती में डूबे हुरियारों के हुजूम और जत्थे तो दिनभर सड़क पर नजर आए, लेकिन ये जुलूस की शक्ल नहीं ले पाए। लिहाजा रंगपंचमी सा दृश्य नहीं बन पाया। इसका आशय ये नहीं कि इंदौर होली नहीं खेलता या खेलना कम कर दिया।

कल कुछ भी कमतर नहीं था, न उत्साह-उमंग, न रंग की तरंग, सब भरपूर था। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों व सड़कों तक रंग ही रंग छाए हुए थे। सबसे जोरदार दस्तक थी बाल-गोपालों की टोलियों की। दिन निकलते ही उनके हाथ में गुब्बारे आ गए और इन गुब्बारों से कोई नहीं बच पाया। किसी की पीठ सिंकाई तो किसी के गाल पर झन्नाटेदार गुब्बारा पड़ा। किसी के तो कान पर ऐसा पड़ा कि देर तक सन्न-सन्न का असर बना रहा। इन बच्चों की मस्ती के संग की होली की रंगत की शुरुआत हुई।

बड़े-बूढ़ों ने तो उस रस्म के साथ होली के त्योहार की शुरुआत की, जिसमें गमगीन चेहरे, परिवारों में रंग बरसाया जाता है। अलसुबह से विभिन्न समाजों ने ये रस्म पूरी शिद्दत के साथ निभाई। समाजजन हर उस चौखट पर रंग लेकर पहुंचे, जहां होली के रंग..बेरंग थे।

प्रिय, परिजन के अवसान से दुःखी परिजन के भाल पर गुलाल के टीके के संग जिंदगी में फिर रंग भरने का ये काम समाजजन ने गमी के रंग की रस्म निभाकर पूर्ण किया। व्यक्तिगत तौर पर भी लोग अपने उन परिचितों तक रंग लेकर पहुंचे, जिन्होंने इस बरस अपनों को खोया।

इस काम में न केवल पुरुष, बल्कि महिलाएं भी पीछे नहीं थीं। महिलाओं की सामाजिक गेर भी समाज के गमगीन घरों तक लोटे में गीला, गाढ़ा व पक्का रंग लेकर पहुंची।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 2 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 2 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 2 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 3 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 3 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 3 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 3 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 3 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 3 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 3 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 4 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 4 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 4 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 4 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 4 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 4 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!