खबर
Top News

चाय-कॉफी की फ्रेंचाइजी के नाम पर इतने लाख की ठगी का खुलासा: पति-पत्नी समेत 3 पर धोखाधड़ी और गबन का केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 2:11 pm
शेयर करें:
चाय-कॉफी की फ्रेंचाइजी के नाम पर इतने लाख की ठगी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चाय-कॉफी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर महिला से 16 लाख रुपए की ठगी का मामले का खुलासा हुआ है।

टीटी नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति-पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस फ्रेंचाइजी का सौदा महिला से किया गया था, वह आरोपी व्यक्ति के नाम पर नहीं, बल्कि उसकी पत्नी के नाम पर थी।

ऑफिस में कराया था फ्रेंचाइजी का सौदा
पुलिस के मुताबिक, लालघाटी निवासी रिद्धि जैन (36) ने फरवरी 2026 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, चूना भट्टी स्थित चाय-कॉफी फ्रेंचाइजी का सौदा विवेक कुमार द्विवेदी ने रिद्धी के कार्यालय में कराया था।

जुलाई 2025 में हुए अनुबंध के तहत रिद्धि ने फ्रेंचाइजी के लिए 16 लाख रुपए दिए थे। दोनों पक्षों के बीच यह तय हुआ था कि यदि किसी कारण से सौदा पूरा नहीं होता है तो अगस्त के बाद रकम वापस करने के साथ 32 लाख रुपए लौटाए जाएंगे।

पैसे लेने के बाद करने लगा टालमटोल
रकम मिलने के बाद जब फ्रेंचाइजी का सौदा आगे नहीं बढ़ा तो रिद्धि ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि विवेक कुमार द्विवेदी ने रकम लौटाने के बजाय लगातार टालमटोल शुरू कर दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पत्नी के नाम निकली फ्रेंचाइजी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस फ्रेंचाइजी को विवेक के जरिए दिलाने का दावा किया गया था, वह उसकी पत्नी अंजली मिश्रा के नाम पर थी।

वहीं, विवेक के भाई विनय द्विवेदी ने भी महिला को रकम वापस मिलने और सौदा पूरा होने का भरोसा दिलाया था। शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों को मामले में आरोपी बनाया है।
टीटी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर दस्तावेजों, लेनदेन और फ्रेंचाइजी से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

7 minutes ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

30 minutes ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

41 minutes ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

44 minutes ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 1 hour ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 1 hour ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 1 hour ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 2 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 2 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 2 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 2 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 2 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 2 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 2 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 3 hours ago
33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
Top News

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार

about 3 hours ago
धमकी के साये में दिलजीत का शो कल
Top News

धमकी के साये में दिलजीत का शो कल:सी-21 ग्राउंड पर बीडीएस और क्राइम ब्रांच की टीमें रहेंगी तैनात

about 3 hours ago
पाकिस्तान की किडनी किलर क्रीम पर बड़ा एक्शन
Top News

पाकिस्तान की किडनी किलर क्रीम पर बड़ा एक्शन:300 पैकेट जब्त; 18 महिलाओं की किडनी हुई थी डैमेज

about 3 hours ago
शिविर में समस्याएं हुई निराकृत स्कूलों में सुविधाएं सुधारने के निर्देश
Top News

शिविर में समस्याएं हुई निराकृत स्कूलों में सुविधाएं सुधारने के निर्देश:विधानसभा-1 में अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किया संवाद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!