खबर
Top News

शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 4.80 लाख की ठगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अप्रैल 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 4.80 लाख की ठगी

अनदेखी: कॉल सेंटर जैसी कंपनी बना रखी थी ठगोरों ने, 23 सीपीयू, लैपटॉप, मोबाइल और सिम जब्त, पीड़ित से टर्मिनल खरीदने के नाम पर वसूले थे लाखों रुपए, कंपनी मालिक सहित 5 पर केस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाली कंपनी पर तुकोगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंफीनिक्स इन्फोटेक पर छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने कंपनी के मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टीआई जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक देपालपुर निवासी 34 वर्षीय नीतिश भगत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि नवंबर 2024 में उसे एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को इंफीनिक्स इन्फोटेक कंपनी का एमडी बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।

शुरुआत में कंपनी की मैनेजर बताने वाली महिला ने डेमो दिखाया और टर्मिनल फीस के नाम पर 5900 रुपए जमा करवाए। इसके बाद अलग-अलग कर्मचारियों ने संपर्क कर निवेश बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

पीड़ित को पहले छोटे लाभ दिखाकर विश्वास में लिया गया। बाद में टर्मिनल खरीदने के नाम पर 1.80 लाख रुपए जमा करवाए गए और एंजल वन अकाउंट में 1 लाख रुपए डलवाए गए। अगले ही दिन खाते में 1.50 लाख रुपए दिखाकर लालच बढ़ाया गया, लेकिन जब रकम निकालने की कोशिश की तो पूरा पैसा गायब हो गया।

पीड़ित के अनुसार कंपनी ने अलग-अलग तरीकों से उससे कुल 4.80 लाख रुपए की ठगी की। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स के सामने संचालित इंफीनिक्स इन्फोटेक के कार्यालय पर छापा मारकर तीन लोग संदीप, अनुराग और अनिमेष को गिरफ्तार कर मौके से 23 सीपीयू, 14 लैपटॉप, 4 डीवीआर , 2 मॉनीटर, 2 की-बोर्ड, 3 माउस, 1 वॉकी-टॉकी, 66 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, चेकबुक, चार्जर, फाइलें व अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कंपनी कॉल सेंटर की तरह काम कर लोगों को शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर फंसाती थी। पुलिस ने कंपनी के संचालक मनीष पांडे और कर्मचारियों अनिमेष चौहान, संदीप त्यागी, अनुराग सांडलानी और नेहा जैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में मनीष पांडे और नेहा जैन की तलाश की जा रही है।

कॉल सेंटर की तरह चलता था ठगी का नेटवर्क
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ऑफिस में कॉल सेंटर सेटअप के जरिए लोगों को फोन कर निवेश के लिए प्रेरित करते थे। स्क्रिप्ट के आधार पर बातचीत कर लोगों को विश्वास में लिया जाता था और फिर धीरे-धीरे बड़ी रकम जमा करवाई जाती थी।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने आंध्रप्रदेश निवासी एक अन्य व्यक्ति से भी 4.26 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस अब जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 14 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 14 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 15 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 15 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 15 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 15 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 15 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 16 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 16 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 16 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 16 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 16 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 17 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 17 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 17 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 17 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!