200 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर 22 लाख रुपए की ठगी: फर्जी फर्म का डायरेक्टर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

18 बैंक खातों से करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर बाजार में 200 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 22 लाख रुपए की ठगी करने वाले फर्जी फर्म के डायरेक्टर को राज्य साइबर सेल जोन इंदौर ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बड़े भाई के साथ फर्जी कंपनी बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई थी। पुलिस को जांच में 18 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें करोड़ों रुपए के लेनदेन होने की आशंका है।
पुलिस के अनुसार फरियादी साउथ तुकोगंज स्थित एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर है। उसकी लिंक्डइन प्रोफाइल देखकर आरोपियों ने खुद को एशियन मार्केट सिक्योरिटिज कंपनी से जुड़ा बताते हुए संपर्क किया। इसके बाद मोबाइल पर लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड कराई और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 200 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया गया।
आरोपियों ने वाट्सएप कॉल और चैट के माध्यम से फरियादी को भरोसे में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। फरियादी ने अपने तीन बैंक खातों से करीब 22 लाख रुपए निवेश कर दिए। जब उसने मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने 20 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स जमा करने का दबाव बनाया, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
जांच में सामने आया कि आरोपी आयुष गुप्ता (31) निवासी चौपड़ा बाजार जीरापुर जिला राजगढ़ ने किराए के मकान लेकर अलग-अलग पते पर फर्जी फर्म के दस्तावेज तैयार कराए। आरोपी अपने आधार कार्ड में पता अपडेट कर बैंक में करंट अकाउंट खुलवाता था और खातों का उपयोग अपने बड़े भाई के साथ मिलकर ठगी के लिए करता था।
साइबर सेल ने संदिग्ध बैंक खातों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि कई पते फर्जी थे। इसके बाद टीम ने जिला राजगढ़ के जीरापुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भाई पहले से साइबर केस में गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक आरोपी का बड़ा भाई चंडीगढ़ साइबर पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट से जुड़े एक अन्य मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य ठगी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ, उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र रघुवंशी, निरीक्षक अंजू पटेल, सुभाष सिंह, सउनि रामप्रकाश बाजपेई सहित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!