2.52 करोड़ की ठगी का खुलासा: 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
साइबर क्राइम पुलिस ने 2.52 करोड़ रुपए की डिजिटल ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक कुल 7 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सभी को ग्वालियर लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
CBI अधिकारी बनकर की ठगी
आरोपियों ने एयरफोर्स से रिटायर्ड 90 वर्षीय रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नारायण महादेव को निशाना बनाया था। व्हाट्सऐप कॉल पर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उन्हें “ऑनलाइन अरेस्ट” का डर दिखाया गया।
इसके बाद 27 दिनों तक वीडियो कॉल पर निगरानी में रखकर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में 2.52 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए।
15 राज्यों के 300 खातों में घुमाई रकम
क्राइम ब्रांच जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम पहले 5 खातों में भेजी गई, फिर उसे देश के 15 राज्यों के 300 से ज्यादा बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इनमें दिल्ली, यूपी, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, असम और कर्नाटक सहित कई राज्य शामिल हैं।
इस दौरान आंध्र प्रदेश के 2 खातों में करीब 1.5 करोड़ रुपए। दिल्ली-यूपी के 3 खातों में करीब 1 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।
दिल्ली से 3 आरोपी गिरफ्तार
तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली पहुंची टीम ने जिन तीन आरोपियों को पकड़ा, वे फर्जी बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने इनके पास से 6 पासबुक और चेकबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
आरोपियों की भूमिका
हरीश गढ़वाल (27)-छिंदवाड़ा का निवासी, दिल्ली में रहकर फर्जी खाते खुलवाता और ऑपरेट करता था। सौरव यादव (23)-इसके खाते में 28 लाख रुपए ट्रांसफर हुए। शरद डेहरिया (20)-जॉइंट अकाउंट ऑपरेट कर रहा था। पूरे नेटवर्क का संचालन टेलीग्राम ऐप के जरिए किया जा रहा था।
फर्जी फर्म के जरिए ट्रांजेक्शन
जांच में दिल्ली की एक फर्म “जिंग्गा क्रंच एंड स्नैक्स” का करंट अकाउंट भी सामने आया, जिसमें बड़ी रकम जमा हुई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह फर्म गिरोह के कहने पर खोली गई थी और बैंक वेरिफिकेशन के बाद बंद कर दी गई। इसके बदले संबंधित लोगों को करीब 2.5 लाख रुपए कमीशन मिला।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है, खासकर उन लोगों की तलाश की जा रही है जो “म्यूल अकाउंट” उपलब्ध कराकर ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने में मदद करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!