पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप: मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक पत्रकार से बदलसूकी का मामले का खुलासा हुआ है। आरोप द्वारकापुरी टीआई पर लगे हैं। आरोप तो ये भी है कि दो ई-रिक्शा में कट लगने के बाद ड्राइवरों के बीच हुए विवाद में पत्रकार को थाने बुलाया गया तो कथन लेने के बाद एक पुलिसकर्मी ने उनसे रुपयों की मांग भी की। मामले में मानव अधिकार आयोग और डीसीपी को हुई शिकायत के बाद एसीपी ने पीड़ित पत्रकार के कथन लिए हैं। वहीं, टीआई ने आरोपों को सिरे से नकारा है।
इंडस सैटेलाइट ग्रींस कैलोद हाला निवासी विवेक राठौर ‘आज की पहल’ नाम से अखबार निकालते हैं और उसके संपादक भी है। ब्रेन ट्यूमर की शिकायत के चलते फील्ड से दूर हैं, लेकिन अखबार के लिए संपादन कार्य आज भी करते हैं। साथ ही इनकी ई-सवारी रेंटल्स प्रा. लि. नाम से फर्म भी है, जो कि गाड़ियों के इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल क्लेम का काम करती है।
विवेक राठौर के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों की टक्कर के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक फरियादी की तरफ से ई-रिक्शा एमपी 09 आरए 9824 के चालक पर मारपीट का केस दर्ज किया था। इस मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने मुझे 17 अगस्त 2026 को कथन के लिए बुलवाया था।
तब मैंने बताया कि उक्त रिक्शा मेरे देवास नाका स्थित गोडाउन में साल 2024 से खड़ी है। पुलिसकर्मी ने गाड़ी का रिकार्ड मांगा तो मैंने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को गोडाउन में आग लगने के कारण कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं।
इसके बाद 27 अगस्त को पुलिस को मैंने मेरे कथन भी दर्ज करवाकर पूरा मामला बता दिया। इसी दिन एक पुलिसकर्मी जिसका मैं नाम नहीं जानता उसने मुझसे रुपयों की मांग की, जो कि मैंने देने से मना कर दिया। हालांकि, मैंने इसका वीडियो बना लिया।
3 सितंबर को एक बार फिर मेरे पास द्वारकापुरी थाने से फोन आया। मैं पहुंचा तो टीआई मनीष मिश्रा ने मुझे अपने केबिन में बुलाया। मेरे गले में मेरी प्रेस आईडी डली हुई थी। बावजूद इसके
टीआई ने मुझे फर्जी पत्रकार बताते हुए बदसलूकी की और मुझसे कहा कि ई-रिक्शा जिसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है, तुम्हारे नाम पर रजिस्टर्ड है। मुझे कहीं से भी ड्राइवर का नाम पता बताओ।
मैंने कहा कि साहब मैं कथन दे चुका हूं। विवेचक को पूरी बात बता चुका हूं। इसके बाद भी वे नहीं माने और मुझे फर्जी पत्रकार कहकर अपमानित किया और हवालात में बैठा दिया।
दो से ढाई घंटे बाद मुझसे एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए और ये लिखवाया गया कि मैं 24 घंटे में ड्राइवर का नाम पता बताऊंगा। दबाव में मैंने लिखकर दिया तब मुझे छोड़ा गया।
इसके बाद मैंने मानव अधिकार आयोग और डीसीपी जोन-4 को लिखित शिकायत कर दी। मामले में मेरे 10 सितंबर को बयान भी हुए हैं। फिलहाल एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी की जांच जारी है।
आरोप झूठे, हमारी जांच जारी
मैं नहीं जानता कि विवेक राठौर पत्रकार है। मैंने उन्हें उसी रूप में बुलाया जो रिक्शा किराये पर देने का काम वो करते हैं। उनके नाम से रजिस्टर्ड गाड़ी के ड्राइवर ने एक व्यक्ति से मारपीट की है। थाने में केस (अपराध क्रमांक 262) दर्ज है।
इसी मामले में ड्राइवर का नाम, पता जानने के लिए बुलाया था। जिस पुलिसकर्मी से राठौर ने बात करते वीडियो वायरल करने पैसे मांगने का आरोप लगाया है। वह पुलिसकर्मी ना तो केस का विवेचक है और ना ही उसका केस से कोई लेना-देना है।
थाने में उन्हें फरियादी से सामना करने के लिए बैठाया था। हवालात में नहीं बैठाया। फरियादी ने सामने आने पर स्पष्ट कर दिया कि उसने ई-रिक्शा का जो नंबर लिखाया है, वह सही है। मामले में जांच जारी है।- मनीष मिश्रा, टीआई, द्वारकापुरी थाना
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!