गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार: बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
क्राइम ब्रांच और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 किलो 168 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 8 हजार 400 रुपए बताई गई है।
दो बैग लेकर पहुंचा था
पुलिस ने उसके पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में ओडिशा में रह रहा था। वह बस से जबलपुर पहुंचा था और दो बैग लेकर मॉडल रोड पर उतरा था।
लॉयड गैलरी के सामने उतरते ही पुलिस ने घेरा
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर की रात क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मॉडल रोड पर लॉयड गैलरी के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति दो बैग लेकर बस से उतरा है।
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मदन महल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा और उसकी पहचान 50 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई।
नीले-हरे बैग में मिले 10 पैकेट
पुलिस ने रवि कुमार के पास मौजूद नीले और हरे रंग के दोनों बैगों की तलाशी ली। बैग के अंदर गांजे के 10 पैकेट मिले। NDPS एक्ट के तहत गांजे का वजन कराया गया तो कुल वजन 10 किलो 168 ग्राम निकला।
पुलिस ने गांजे की कीमत करीब 5.08 लाख रुपए आंकी है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉइड मोबाइल भी बरामद किया गया।
बिहार का रहने वाला, ओडिशा में कर रहा था काम
पूछताछ में आरोपी की पहचान इस्माईलपुर, जिला अरवल, बिहार निवासी रवि कुमार के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक वह फिलहाल झारसुगुड़ा, ओडिशा में रह रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे जबलपुर में किसे सप्लाई किया जाना था।
साथी मलखान पहले ही उतर गया
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मलखान नाम के व्यक्ति के साथ बस से जबलपुर आया था। आरोपी के मुताबिक, मलखान ने तीन पत्ती बस स्टैंड पर मिलने की बात कही थी, लेकिन वह रास्ते में ही बस से उतर गया। पुलिस अब मलखान की तलाश कर रही है और उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
NDPS एक्ट में केस दर्ज
मदन महल पुलिस ने आरोपी रवि कुमार के खिलाफ धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बरामद गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और फरार साथी से जुड़े कनेक्शन की जांच कर रही है।
दो बैग ने खोला तस्करी का राज
मुखबिर की सूचना पर समय रहते हुई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को गांजे की खेप के साथ पकड़ लिया। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि ओडिशा से जबलपुर तक गांजा पहुंचाने वाले नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!