राहुल गांधी बोले: देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक सोशल मीडिया पोस्ट रविवार को चर्चा में आ गई। राहुल गांधी ने छोले-भटूरे की तस्वीर शेयर करते हुए भारतीयों के खान-पान का जिक्र किया।
उन्होंने दावा किया कि देश के करीब 80 फीसदी लोग नॉनवेज खाते हैं और भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट है। उनकी पोस्ट ऐसे समय आई है, जब दिल्ली में चल रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के लिए आयोजित डिनर का मैन्यू पूरी तरह शाकाहारी रखा गया था।
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में भारतीय खाने की विविधता का जिक्र किया और छोले-भटूरे की तस्वीर के साथ अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बनाए खाने की तारीफ भी की। उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
छोले-भटूरे की तस्वीर ने खींचा ध्यान
राहुल गांधी की पोस्ट में छोले-भटूरे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के अंदाज से यह संकेत मिलता है कि यह खाना प्रियंका गांधी ने तैयार किया था। राजनीतिक बयानबाजी के बीच राहुल की यह पोस्ट उनके निजी और हल्के-फुल्के अंदाज की वजह से भी चर्चा में रही।
हालांकि, पोस्ट का सबसे ज्यादा ध्यान ‘80 फीसदी भारतीय नॉनवेज खाते हैं’ वाले दावे ने खींचा। इसके बाद भाजपा नेताओं की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई और इसे ब्रिक्स डिनर के मेन्यू से जोड़कर राजनीतिक बहस शुरू हो गई।
ब्रिक्स डिनर में था पूरी तरह शाकाहारी मैन्यू
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू रखा गया था। इसमें अलग-अलग भारतीय क्षेत्रों के व्यंजनों को शामिल किया गया था। इसी संदर्भ में राहुल गांधी की नॉन-वेज भोजन को लेकर की गई टिप्पणी को देखा जा रहा है।
राहुल गांधी की पोस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि कांग्रेस खाने के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। इस तरह एक सामान्य फूड पोस्ट से राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई।
अनवर इब्राहिम से ब्रेकफास्ट मीटिंग
छोले-भटूरे वाली पोस्ट से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से नई दिल्ली में ब्रेकफास्ट मीटिंग की। मुलाकात के दौरान भारत-मलेशिया संबंधों और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
अनवर इब्राहिम 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए हैं। इससे एक दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी द्विपक्षीय मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था सहित कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की थी।
एक पोस्ट और शुरू हुई नई राजनीतिक बहस
राहुल गांधी की छोले-भटूरे वाली पोस्ट अब सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रह गई है। 80 फीसदी भारतीयों के नॉनवेज खाने के दावे, ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मैन्यू और भाजपा की प्रतिक्रिया ने इसे राजनीतिक बहस का मुद्दा बना दिया है। सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी की इस पोस्ट को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!