भाजपा में पावर गेम: 8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर
KHULASA FIRST
संवाददाता

न्याय की गुहार लेकर सड़क पर बैठा पीड़ित पार्षद का परिवार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की राजनीति में शुक्रवार देर रात हुआ एक प्रशासनिक फैसला अब भाजपा के लिए गले की फांस बनता नजर आ रहा है। 8 महीने पहले पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले और बदसलूकी के गंभीर आरोपों में 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किए गए यादव की न केवल भाजपा में वापसी हो गई, बल्कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आदेश जारी कर उन्हें दोबारा मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) में शामिल कर विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभार भी सौंप दिया, लेकिन इस वापसी ने जीतू के लिए जितने रास्ते खोले हैं, संगठन के भीतर उससे कहीं ज्यादा तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। फैसला आते ही शनिवार को पीड़ित पार्षद कमलेश कालरा अपनी मां, पत्नी और बच्चे के साथ राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या की प्रतिमा के नीचे काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गए।
सत्ता-संतुलन और ‘बड़े क्षत्रपों' का प्रभाव... जीतू यादव की एमआईसी में वापसी को विशुद्ध रूप से इंदौर भाजपा के अंदरूनी पावर गेम से जोड़कर देखा जा रहा है। जीतू को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला खेमे का बेहद करीबी माना जाता है।
निष्कासन की 6 साल की मियाद को महज 8 महीने में खत्म कराने के लिए भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष के साथ मेंदोला और अन्य नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसके बाद महापौर को यह आदेश जारी करना पड़ा। भाजपा से बाहर रहने के दौरान भी जीतू निगम परिषद में निर्दलीय के रूप में सक्रिय रहे और कांग्रेस पर हमलावर होकर संगठन में अपनी उपयोगिता साबित करते रहे।
‘क्लीन चिट' बनाम ‘अदालती चालान': नैतिक दुविधा में घिरी भाजपा
पार्टी भले ही पुलिस की क्लीन चिट को आधार बनाकर जीतू को निर्दोष बता रही हो, लेकिन पीड़ित पक्ष के तेवरों ने संगठन के इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्षद कालरा का स्पष्ट कहना है कि पुलिस केवल चालान पेश कर सकती है, जबकि अंतिम फैसला अदालत का होता है।
चालान में नाम होने के बावजूद जीतू को एमआईसी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना एक पीड़ित जनप्रतिनिधि के साथ सीधा अन्याय है। हमले के दौरान घर में घुसकर चाकू-बंदूक दिखाने और परिवार से बदसलूकी के आरोपों के बीच कालरा परिवार का राजवाड़ा पर भावुक होकर धरना देना भाजपा की नैतिक छवि पर प्रहार कर रहा है।
अंदरूनी समीकरण और उभरा सियासी संकट
इस पूरे घटनाक्रम ने इंदौर भाजपा को दो धड़ों के बीच खड़ा कर दिया है। एक तरफ जीतू यादवे खेमा है, जिसे पुलिस की क्लीन चिट, संगठन से हरी झंडी, बड़े नेताओं का वरदहस्त और अब एमआईसी में अहम विभाग की चाबी मिल चुकी है।
दूसरी तरफ कालरा परिवार का रुख है, जो राजवाड़ा पर प्रदर्शन के जरिए प्रदेश से दिल्ली तक गुहार लगाने और कोर्ट में कानूनी लड़ाई जारी रखने पर अड़ा है। संगठन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बड़े क्षत्रपों को खुश रखने की मजबूरी और अपने ही निर्वाचित पार्षद के सार्वजनिक असंतोष के बीच संतुलन साधने की है।
आगे क्या?... जीतू यादव को विभाग सौंपकर भाजपा ने अपने प्रभावशाली धड़े को तो साध लिया है, लेकिन राजवाड़ा पर परिवार सहित बैठे अपने ही निर्वाचित पार्षद की तस्वीरों ने पार्टी के सामने बड़ा धर्मसंकट खड़ा कर दिया है।
यदि यह मामला दिल्ली दरबार तक पहुंचता है या अदालत से कोई सख्त रुख सामने आता है, तो इंदौर की यह गुटबाजी मध्य प्रदेश भाजपा के लिए बड़ा सियासी संकट बन सकती है।
संबंधित समाचार

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!