कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश: गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिहोरा।
अवैध हाथ भट्टी शराब के खिलाफ गोसलपुर पुलिस ने शनिवार रात बड़ा अभियान चलाया। थाना प्रभारी भावना तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेला कछपुरा, शांति नगर, बुढागर और पालीटोरिया में एक के बाद एक दबिश दी। देर रात शुरू हुई कार्रवाई सुबह तक चली, जिससे अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा रहा।
रात 2 बजे ठिकानों पर पहुंची पुलिस
पुलिस टीम करीब रात 2 बजे उन इलाकों में पहुंची, जहां कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। अंधेरे में अचानक पुलिस की दबिश से शराब बनाने वालों में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक गंदे बाथरूम में भी कच्ची शराब तैयार किए जाने का मामला मिला।
डिब्बों में मिली कच्ची शराब, कीड़े भी पाए गए
टीम ने मौके से शराब के साथ उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की।तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग डिब्बों में भरी कच्ची शराब मिली। पुलिस के अनुसार, कुछ डिब्बों में कीड़े भी पाए गए। ऐसी शराब को मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया गया।
पुलिस ने शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य सामान को भी कार्रवाई के दायरे में लिया।
100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट
पुलिस टीम ने बेला कछपुरा से लेकर पालीटोरिया तक कई स्थानों पर कार्रवाई की। अलग-अलग ठिकानों से बरामद 100 से ज्यादा कच्ची शराब से भरे डिब्बों को नष्ट कराया गया।
रातभर चली कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की लगातार मौजूदगी बनी रही। टीम ने अवैध हाथ भट्टी शराब के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली।
रातभर चला अभियान, शराब माफिया में मचा हड़कंप
सिहोरा क्षेत्र में देर रात हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!