खबर
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी: व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 3:31 pm
शेयर करें:
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक महिला ने युवक से व्हाट्सप्प वीडियो कॉल की और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

धमकी देकर लाखों रुपए की मांग की
इसके बाद AI की मदद से युवक की अश्लील तस्वीरें और वीडियो तैयार कर उसे भेजे गए। आरोपी महिला ने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की मांग की।

डर से 72 हजार रुपए किए ट्रांसफर
बदनामी के डर से युवक ने बताए गए बैंक खातों में करीब 72 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी। परेशान होकर युवक ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। मामले में एरोड्रम पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैरिज ऐप से आया वीडियो कॉल
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, प्रदीप नाम के युवक की शिकायत पर शनिवार को ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन ठगी का केस दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, 28 अगस्त को युवक अपने घर पर था।

युवक से शादी को लेकर चर्चा की
इसी दौरान संगम मैरिज ऐप पर अनिता शर्मा नाम से जुड़े नंबर से उसके व्हाट्सप्प पर वीडियो कॉल आया। बातचीत के दौरान महिला ने युवक से शादी को लेकर चर्चा की। इसी दौरान कथित तौर पर वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लिया गया।

AI से अश्लील वीडियो बनाकर भेजा
कुछ समय बाद युवक के मोबाइल पर उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भेजे गए। शिकायत के मुताबिक, इन तस्वीरों और वीडियो को AI की मदद से आपत्तिजनक रूप में एडिट किया गया था। इसके बाद महिला ने युवक से 10 लाख रुपए की मांग की।

धमकी दी गई कि पैसे नहीं देने पर तैयार किए गए फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे।

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर भेजा मेल
ब्लैकमेलिंग का सिलसिला यहीं नहीं रुका। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद एक अन्य नंबर से उदयपुर के पुलिस अधिकारी के नाम से ईमेल भेजा गया। इसमें युवक के खिलाफ उदयपुर में शिकायत होने की बात कही गई।

पुलिस अधिकारी के नाम से आए संदेश के बाद युवक डर गया और उसने बताए गए खाते में 12 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इतने पैसे से कुछ नहीं होगा, फिर मांगे 60 हजार
पैसे ट्रांसफर करने के बाद भी महिला ने युवक को धमकाना जारी रखा। कथित तौर पर उससे कहा गया कि 12 हजार रुपए से कुछ नहीं होगा। इसके बाद उसे दूसरे बैंक खाते में करीब 60 हजार रुपए और ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया। बाकी रकम के लिए भी लगातार धमकियां दी जाती रहीं।

दोस्त को बताई पूरी बात, फिर साइबर हेल्पलाइन पहुंचा
लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने दोस्त को बताई। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद एरोड्रम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जिन दो बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए, वे शाहरुख और चंद्रप्रकाश नाम के व्यक्तियों के बताए जा रहे हैं। पुलिस अब खातों और आरोपियों से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

AI के दौर में बढ़ा सेक्सटॉर्शन का खतरा
इस मामले ने एक बार फिर दिखाया है कि साइबर अपराधी अब AI तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को डराने और ब्लैकमेल करने के नए तरीके अपना रहे हैं। अनजान लोगों के वीडियो कॉल, मैरिज ऐप पर मिले संपर्क और निजी तस्वीरों को लेकर सावधानी बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसी स्थिति में डरकर पैसे ट्रांसफर करने के बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से शिकायत करें और चैट, नंबर, ईमेल, बैंक ट्रांजेक्शन व अन्य डिजिटल सबूत सुरक्षित रखें।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

less than a minute ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

3 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

6 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

17 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

18 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

22 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

27 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

30 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

41 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!