खबर
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी: होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 3:52 pm
शेयर करें:
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर के होटल एलेक्स में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि सोनिला की मौत वास्तव में आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? मौत से पहले होटल में क्या हुआ, किससे बातचीत हुई और घटनाक्रम के बाद उसे अस्पताल तक कैसे पहुंचाया गया। इन सभी कड़ियों को जोड़कर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

मामले में पुलिस ने सोनिला के दोस्त दीपक खंडेलवाल को बायपास क्षेत्र से हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की है। पुलिस उसके बयानों और घटनाक्रम के बीच सामंजस्य तलाश रही है। करीब 18 घंटे से अधिक चली पूछताछ में होटल में बिताए समय से लेकर सोनिला की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल पहुंचाने तक की पूरी कहानी को समझने की कोशिश की गई।

जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होटल के सीसीटीवी कैमरे है। पुलिस यह देख रही है कि सोनिला और दीपक होटल में कब पहुंचे, कमरे में कौन-कौन गया और घटना के बाद किसकी क्या गतिविधि रही। इसके साथ ही होटल के कमरे से मिले साक्ष्य भी जांच का हिस्सा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मौत की असल वजह पर सबसे अहम कड़ी साबित हो सकती है।

पुलिस यह भी देख रही है कि शरीर पर फंदे के निशान और अन्य परिस्थितियां आत्महत्या के घटनाक्रम से मेल खाती हैं या नहीं। अस्पताल में सोनिला को किस हालत में लाया गया था और डॉक्टरों ने उपचार के दौरान क्या स्थिति दर्ज की, इसकी जानकारी भी जांच में जोड़ी जा रही है।

मोबाइल चैट और डिटेल खंगाल रही पुलिस
इसके अलावा पुलिस साइबर जांच के जरिए सोनिला और दीपक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट और घटना से पहले की डिजिटल गतिविधियों को खंगाल रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश है कि मौत से पहले सोनिला किन लोगों के संपर्क में थी और उस दौरान उसके मोबाइल पर किस तरह की बातचीत हुई।

फिलहाल पुलिस के सामने होटल, अस्पताल, सीसीटीवी, पोस्टमॉर्टम, साइबर साक्ष्य और दीपक के बयान, ये सभी अलग-अलग कड़ियां हैं। इन कड़ियों के आपस में जुड़ने के बाद ही साफ होगा कि मामला आत्महत्या का है या मौत के पीछे कोई दूसरा घटनाक्रम छिपा है।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

3 minutes ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

6 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

9 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

20 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

22 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

25 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

30 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

34 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!