फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म: काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रिंग रोड स्थित आईटी पार्क चौराहे पर 62 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा फ्लायओवर अब खुद यातायात के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है।
निर्माण की डेडलाइन 6 महीने पहले ही खत्म हो चुकी है, लेकिन करीब ढाई साल बाद भी काम सिर्फ 40 से 50 फीसदी ही पूरा हो पाया है। निर्माण के चलते ट्रैफिक को संकरी सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है, जिससे पीक ऑवर में यहां करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है।
हालात यह हैं कि चौराहा पार करने में वाहन चालकों को आधे घंटे तक लग रहा है। तीन इमली से राजीव गांधी चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर दिनभर वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही है। खराब सड़क, गड्ढे और अवैध कट से रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन जाम की स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं।
रोज गुजरते हैं करीब 1 लाख लोग
आईटी पार्क चौराहा शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। यहां से रोजाना करीब 1 लाख लोग गुजरते हैं। फ्लायओवर निर्माण के चलते मुख्य मार्ग बंद होने से वाहनों का दबाव संकरी सर्विस रोड पर आ गया है।
खासकर तीन इमली की तरफ से आने वाले वाहनों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। पीक ऑवर में वाहनों की कतार जूपिटर अस्पताल तक पहुंच रही है। लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से वाहन चालकों के साथ आसपास के रहवासियों और दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है।
जाम से बचने रॉन्ग साइड दौड़ रहे वाहन
जाम में फंसने से बचने के लिए दोपहिया, ऑटो और बड़े वाहन चालक बीच डिवाइडर में बने अवैध कट से रॉन्ग साइड निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इससे सामने से आने वाले वाहनों के साथ टकराव की स्थिति बनती है और कई बार दोनों तरफ के वाहन फंस जाते हैं।
यातायात को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है, लेकिन सीमित जगह और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया है।
नई सर्विस रोड भी गड्ढों से परेशान
आईटी पार्क से राजीव गांधी चौराहे की ओर जाने वाले हिस्से में नई सर्विस रोड बनाई है, लेकिन चौराहे के आसपास और उससे पहले का हिस्सा अभी भी जर्जर है। गड्ढों और खराब सड़क के कारण वाहन धीमी गति से निकलते हैं, जिससे जाम व लंबा हो जाता है।
पियर का काम पूरा होने के बाद मिलेगी राहत
एमपीआरडीसी के डिविजनल मैनेजर गगन भाभर का कहना है कि फ्लायओवर के पियर के दोनों तरफ कैप की कास्टिंग का काम चल रहा है। इसके चलते सर्विस रोड की चौड़ाई कम करनी पड़ी है।
'पियर के दोनों तरफ कैप की कास्टिंग का काम करने के चलते सर्विस रोड की चौड़ाई कम करनी पड़ी है। काम पूरा होने के बाद आने-जाने के लिए ज्यादा जगह मिल सकेगी और अभी की बैरिकेडिंग के अंदर से भी वाहन गुजर सकेंगे।'
सवाल: 6 महीने पहले खत्म हो चुकी डेडलाइन, फिर कब पूरा होगा काम?
फ्लायओवर निर्माण की निर्धारित समयसीमा बीत चुकी है और अब तक आधा काम भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि शहर के इतने महत्वपूर्ण चौराहे पर चल रहा यह प्रोजेक्ट आखिर कब पूरा होगा? जब तक निर्माण जारी रहेगा, करीब एक लाख लोगों को रोजाना इस जाम और अव्यवस्था से जूझना पड़ेगा।
संबंधित समाचार

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!