विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम की महापौर परिषद में जीतू यादव को दोबारा शामिल किए जाने से भारतीय जनता पार्टी के भीतर उपजा जनाक्रोश खुलकर सामने आ गया है। इस फैसले के विरोध में वार्ड 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा अपने परिवार और समर्थकों के साथ राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के समक्ष अनशन पर बैठ गए।
विवाद की गंभीरता को देखते हुए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ से संपर्क साधा। नगर अध्यक्ष के आग्रह के बाद विधायक गौड़ देर रात धरना स्थल पर पहुंचीं और पार्षद कमलेश कालरा को समझा-बुझाकर विरोध प्रदर्शन समाप्त करवाया।
धरना स्थल पर विधायक मालिनी गौड़ और आक्रोशित पार्षद कमलेश कालरा के बीच सीधी बातचीत हुई। पार्षद कालरा ने कहा कि वे 16 वर्ष की आयु से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सेवा दे रहे हैं, लेकिन योग्यता न होने के बावजूद संबंधित व्यक्ति को पहले पार्टी और फिर एमआईसी में जगह दी गई।
इससे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मूल्य समाप्त हो रहा है। कालरा ने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति के पार्टी में रहने पर भविष्य में आमने-सामने आने पर टकराहट होना स्वाभाविक है और वे अपनी बात मजबूती से रखेंगे।
विधायक गौड़ ने पार्षद को आश्वस्त किया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उनकी बात हो चुकी है और किसी भी स्थिति में पार्षद कालरा के मान-सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने कहा वे सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और संगठन के फैसलों को मानना अनिवार्य है।
संगठन और वे स्वयं हर कार्यकर्ता के साथ खड़े हैं। विधायक मालिनी गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की। अनशन समाप्ति के दौरान वहां मौजूद समर्थकों ने मल्हारराव दादा अमर रहें, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, वंदे मातरम् और माता अहिल्या की जय के नारे लगाए।
संबंधित समाचार

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!