सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया: जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बड़े स्कूलों में शामिल श्री सत्य सांई विद्या विहार स्कूल को संपत्ति कर के मामले में बड़ा झटका लगा है। जिला कोर्ट ने नगर निगम के संपत्ति कर नोटिस को सही ठहराते हुए स्कूल प्रबंधन को संपत्ति कर देने के लिए बाध्य किया है। स्कूल प्रबंधन का तर्क था कि परिसर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होता है, इसलिए उस पर संपत्ति कर नहीं लगाया जाना चाहिए। नगर निगम ने इस दावे को खारिज करते हुए संपत्ति कर की मांग की थी। अब जिला कोर्ट के फैसले के बाद निगम को करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपए की वसूली का अधिकार मिल गया है।
1996 से नहीं दिया जा रहा था संपत्तिकर... मामला वर्ष 1996 से चला आ रहा है। स्कूल प्रबंधन द्वारा संपत्ति कर नहीं दिए जाने के बाद तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने नवंबर 2020 में नोटिस जारी किया था। इसके खिलाफ स्कूल प्रबंधन जिला कोर्ट पहुंच गया था। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने निगम के पक्ष को सही माना। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मामले में निगम का पक्ष रखने की जिम्मेदारी अधिवक्ता प्रांजल भाले को दी थी।
निगम की गणना में 3.45 लाख वर्गफीट क्षेत्र... मामले में संपत्ति के क्षेत्रफल को लेकर भी बड़ा अंतर सामने आया। स्कूल प्रबंधन ने अपने विवरण में क्षेत्रफल करीब 64 हजार वर्गफीट बताया था, जबकि निगम की गणना में स्कूल का कुल क्षेत्रफल करीब 3.45 लाख वर्गफीट पाया गया। सबसे अहम सवाल स्कूल के खुले खेल मैदान और पार्किंग क्षेत्र को लेकर था। जिला कोर्ट के न्यायाधीश विनोद शर्मा ने माना कि स्कूल की बाउंड्रीवाल के भीतर मौजूद करीब 2.11 लाख वर्गफीट ओपन खेलकूद क्षेत्र भी संपत्तिकर के दायरे में आता है।
खेल मैदान और पार्किंग भी कर के दायरे में... कोर्ट के आदेश के मुताबिक इन क्षेत्रों का इस्तेमाल स्कूल के विद्यार्थी करते हैं और इनसे संबंधित शुल्क भी लिया जाता है। ऐसे में केवल यह कहकर इन क्षेत्रों को संपत्तिकर से मुक्त नहीं किया जा सकता कि वे खुले मैदान या पार्किंग के लिए हैं।
कोर्ट ने यह भी माना कि स्कूल परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह धर्मार्थ गतिविधि के लिए नहीं हो रहा है। जहां व्यावसायिक गतिविधि होती है और फीस या शुल्क लिया जाता है, वहां संपत्तिकर का दायित्व बनता है।
अब हर साल करीब 45 लाख रुपए देना होगा... नगर निगम की गणना के अनुसार स्कूल पर वर्तमान में करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया है। जिला कोर्ट के फैसले के बाद निगम इस राशि की वसूली कर सकता है। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन को आगे हर साल करीब 45 लाख रुपए संपत्ति कर देना होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन जिला कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दे सकता है।
महापौर बोले... नियम सभी के लिए बराबर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नियम के मुताबिक जो टैक्स बनता है, उसका भुगतान सभी को करना चाहिए। यह राशि शहर के विकास कार्यों में खर्च होती है। वहीं, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने फैसले को अहम बताया।
उन्होंने कहा कि जहां व्यावसायिक गतिविधि के लिए फीस या शुल्क लिया जाता है, वह गतिविधि टैक्स के दायरे में आती है। इस फैसले से नगर निगम और स्कूल प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्तिकर विवाद में फिलहाल निगम की स्थिति मजबूत हुई है।
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!