चार महीने की काशी को मांसपेशियों की दुर्लभ बीमारी: इलाज का खर्च 15 करोड़; एक पिता की गुहार, एक मां के आंसू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कहते हैं बेटियां घर की रौनक होती हैं, लेकिन प्रिकांको कॉलोनी निवासी सुनील कुमार दुबेपुरिया के डॉक्टर बेटे बहू रोहित और डॉ. प्रकृति की चार माह की बेटी काशी परिवार की रौनक के लिए ऐसी जंग लड़ रही है, जिसे अकेले जीत पाना नामुमकिन है।
काशी मांसपेशी की दुर्लभ और जानलेवा बीमारी ‘एसएमए टाइप-1 से जूझ रही है। मांसपेशियां साथ छोड़ रही हैं। एम्स भोपाल के डॉक्टरों का कहना है एकमात्र रास्ता ‘जोल्गेन्स्मा’ इंजेक्शन है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है और यह केवल अमेरिका में ही उपलब्ध है। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के लिए 15 करोड़ की राशि जुटा पाना असंभव है।
काशी के पिता डॉ. रोहित दुबेपुरिया और माँ डॉ. प्रकृति सिसोदिया बच्ची का जीवन बचाने न केवल दर-दर भटक रहे हैं। बल्कि समय की कमी और बड़ी चुनौती के साथ शासन-प्रशासन से लेकर आम दानवीर, संस्थान व सहयोगी संगठनों से भी मदद की गुहार लगा रहे हैं।
उनका कहना है रहवासियों ने मदद का हाथ बढ़ाकर दानशीलता का परिचय दिया है। उम्मीद है इंदौर नया जीवन देने में पीछे नहीं हटेगा और एक छोटी सी मदद, काशी को एक नई जिंदगी दे सकेगी।
भोपाल के एम्स हॉस्पिटल में काशी का इलाज चल रहा है। वहां के डाक्टरों का कहना है अमेरिका की नोर्वाटिन कंपनी का इंजेक्शन झोलजेनरमा, जिसकी कीमत 1.72 मिलियन डालर, भारतीय मुद्रा में 15 करोड़ है। यह इंजेक्शन जितनी जल्दी लगेगा, उतनी जल्दी काशी की मांशपेशियों का प्राकृतिक स्वरुप लौटेगा।
काशी के पिता ने बताया सांसद शंकर लालवानी के माध्यम से प्रदेश और केन्द्र सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है। नगर के दानवीर संस्थान, सामाजिक एवं राजनैतिक दल, व व्यक्ति विशेष भी मदद के लिए हाथ बढ़ाएं तो काशी को नया जीवन मिल सकता है।
डॉ. रोहित दुबेपुरिया ने बताया सहयोग के लिए उनसे 9039533426 व डॉ. प्रकृति सिसोदिया 9479515600 से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!