खबर
Top News

पीना छोड़ो, यह पानी तो नहाने लायक भी नहीं बचा: नल उगल रहे नालों जैसा काला व बदबूदार पानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 फ़रवरी 2026, 1:46 pm
शेयर करें:
पीना छोड़ो, यह पानी तो नहाने लायक भी नहीं बचा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में दूषित पानी की समस्या अब भयावह रूप लेती जा रही है। भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई दर्जनों मौतों को लेकर मचे हड़कंप के बाद भी नगर निगम सबक लेता नहीं दिख रहा, जिसके चलते अब निपानिया क्षेत्र में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां नलों से आ रहे काले और बदबूदार पानी के कारण रहवासियों में त्वचा रोग की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पानी को हाथ में लेकर सूंघने पर उसकी बदबू घंटों तक हाथों से नहीं जाती।

रहवासियों का आरोप है कि निगम कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। चेंबर खोलकर गाद निकलवाने का ढोंग किया जा रहा है, जबकि समस्या जस की तस है। पार्षद को लगातार शिकायत करने के बावजूद एक सप्ताह से दूषित व बदबूदार पानी नलों से आ रहा है। इसका उपयोग कर कई लोग त्वचा रोग के शिकार हो रहे हैं।

शनिवार सुबह निगम की टीम तुलसी नगर-निपानिया क्षेत्र में पानी की जांच करने पहुंची, लेकिन जांच के दौरान ही निगम व्यवस्था की सच्चाई सामने आ गई। जब रहवासियों ने एक कर्मचारी से घर में आ रहे पानी को हाथ में लेकर सूंघने को कहा तो उसने साफ इनकार करते हुए कहा इतना गंदा पानी हाथ में ले लिया तो खाना नहीं खा पाऊंगा, इसकी बदबू घंटों तक जाती ही नहीं।

भागीरथपुरा में जहरीले पानी से लगातार हुई मौतों ने पूरे शहर को झकझोर दिया था और उम्मीद जताई जा रही थी कि निगम अब जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाएगा, लेकिन हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं।

गंभीर लापरवाही के चलते नागरिकों का स्वास्थ्य दांव पर लगा : होली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले शहरवासियों को साफ पानी देने के बजाय बदबूदार और गंदा पानी मिलना निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पॉश इलाके में गिने जाने वाले तुलसी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हालात बदतर हैं।

सामने बड़े मॉल निर्माणाधीन हैं, ऊंची हाईराइज इमारतें खड़ी हो चुकी हैं और पासपोर्ट ऑफिस खुलने से क्षेत्र की पहचान बढ़ी, लेकिन मूलभूत सुविधा में शुमार साफ पानी के लिए रहवासियों को संघर्ष करना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों से बदबूदार पानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन निगम हर बार जांच और जल्द सुधार के दावे कर खानापूर्ति कर लेता है। इस गंभीर लापरवाही के चलते नागरिकों का स्वास्थ्य दांव पर लगा हुआ है।

समस्या से कब मिलेगी निजात...
जोन-8 के सबइंजीनियर आकाश लक्षकरी ने बताया क्षेत्र में बिल्डिंग निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर सड़क किनारे बने चेंबरों को नुकसान पहुंचा या उनमें लंबे समय से गाद जमा होने के कारण पाइपलाइन में गंदा पानी मिल रहा हो सकता है।

फिलहाल लाइन की सफाई करवाई जा रही है और व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि समस्या पूरी तरह कब तक हल होगी, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। - आकाश लक्षकरी, सबइंजीनियर, जोन-8

संबंधित समाचार

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

2 minutes ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

9 minutes ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

11 minutes ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

22 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

27 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

34 minutes ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

39 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 1 hour ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 2 hours ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!