फिजूलखर्ची पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: विदेश दौरे बंद; अफसर अब सिर्फ इकोनॉमी क्लास में करेंगे सफर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बढ़ते विकास कार्यों और वित्तीय दबाव के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने खर्चों पर सख्त नियंत्रण का फैसला लिया है। सरकार ने अगले दो वर्षों के लिए कई गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगा दी है। अब सरकारी खर्च पर विदेश यात्राएं, होटलों में होने वाले कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यालयों की साज-सज्जा, नई कंसल्टेंसी सेवाएं और वीआईपी संस्कृति से जुड़े कई खर्च पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
वित्त विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28 के बजट का बेहतर प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग भी इसी तरह के निर्देश जारी कर चुका है।
अब सिर्फ इकोनॉमी क्लास में ही सफर
सरकार ने अधिकारियों की हवाई यात्रा पर भी सख्ती दिखाई है। अब सरकारी कार्यों के लिए इकोनॉमी क्लास के अलावा किसी अन्य श्रेणी में हवाई यात्रा की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
होटलों में नहीं होंगे सरकारी कार्यक्रम
नए निर्देशों के अनुसार अगले दो वर्षों तक सरकारी विभाग, निगम, मंडल, सार्वजनिक उपक्रम और विश्वविद्यालय होटलों में कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम या सेमिनार आयोजित नहीं कर सकेंगे। कार्यालयों के सौंदर्यीकरण और सजावट पर होने वाले खर्च पर भी रोक लगा दी गई है।
कैलेंडर, डायरी और वीआईपी गिफ्ट भी बंद
सरकार ने नए साल और अन्य अवसरों पर छपने वाले महंगे सरकारी कैलेंडर, डायरी, वीआईपी उपहार, स्वागत समारोह और अन्य गैर-जरूरी आयोजनों पर होने वाले खर्च को भी प्रतिबंधित कर दिया है।
सभी विभागों पर लागू होंगे नियम
वित्त विभाग के निर्देश के अनुसार यह आदेश सभी सरकारी विभागों, निगमों, मंडलों, सार्वजनिक उपक्रमों और राज्य विश्वविद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सरकार का उद्देश्य अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाकर संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाना है।
संबंधित समाचार

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी:सीवेज वाटर रिसाइकल कर बचाएंगे रोज 3 करोड़ लीटर पानी; 22 जोन में बदलेगी सीवर लाइन

शेर के घर में अनसुनी टाइगर की दहाड़:रिंग मास्टर का इशारा या फिर चेतावनी

दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी:खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!