14.8 किलो सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार: सवा करोड़ के जेवर बरामद; चार राज्यों में था वांछित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश के चर्चित खितौला ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक डकैती मामले में जबलपुर क्राइम ब्रांच और खितौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे इस सनसनीखेज लूटकांड के मास्टरमाइंड सुनील पासवान को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी चंचल पासवान को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 750 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत करीब सवा करोड़ रुपए बताई जा रही है।
11 अगस्त 2025 को हुई थी करोड़ों की बैंक डकैती
11 अगस्त-25 को खितौला स्थित ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर 14 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण और 5 लाख रुपए नकद लूट लिए थे। मुख्य आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
बिहार के गया में दबिश, किराए के मकान से दबोचा
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने बिहार में डेरा डालकर लगातार निगरानी की। बिहार एसटीएफ के सहयोग से गया जिले के तिलैया गांव में घेराबंदी कर एक किराए के मकान से मुख्य आरोपी सुनील पासवान को गिरफ्तार किया गया।
750 ग्राम सोना 45 लाख में बेच दिया था
पूछताछ में उसने बताया कि डकैती में उसके हिस्से आए डेढ़ किलो सोने में से 750 ग्राम सोना उसने अपने परिचित चंचल पासवान को 45 लाख रुपए में बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने चंचल को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोना बरामद कर लिया।
चार राज्यों में वांछित था मास्टरमाइंड
पुलिस के अनुसार, सुनील पासवान मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बैंक डकैती और लूट की कई वारदातों में वांछित था। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बाकी सोने और नेटवर्क की तलाश जारी
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर लूटे गए शेष सोने की बरामदगी और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों एवं सुनारों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
संबंधित समाचार

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!