48 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा: चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
नीलगंगा थाना पुलिस ने सुभाष नगर में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भोपाल निवासी कुणाल कटारिया और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, वारदात में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
परिवार के साथ टहल रहे युवक को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार, घटना 14 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे नीलगंगा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में हुई थी। फरियादी तुषार कृष्णानी परिवार के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
चाकू दिखाकर धमकाया
जब तुषार ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू दिखाकर धमकाया, उन्हें जमीन पर गिरा दिया और गले से सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। मामले में 15 जुलाई को पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से मिली सफलता
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल व सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान 16 जुलाई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले भी कर चुके थे दो वारदातें
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने इसी दिन सुभाष नगर की वारदात से पहले शास्त्री नगर में अशोक धनवानी की सोने की चेन और अलख धाम नगर में शुभम सेन का मोबाइल फोन भी लूटा था। हालांकि, पीड़ितों ने डर के कारण इन घटनाओं की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी।
आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही भोपाल समेत अन्य जिलों के पुलिस थानों से उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!