प्रेमी संग शादी करने कोर्ट पहुंची महिला: परिजन ने घेरा; बच्चों को लेकर विवाद, कोर्ट परिसर में मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
गुजरात में साथ काम करने के दौरान शुरू हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। उप्र से भागकर आए प्रेमी-प्रेमिका शुक्रवार को शादी करने मुरैना जिला न्यायालय पहुंचे, लेकिन कोर्ट परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब महिला के परिजन वहां पहुंच गए। बच्चों को साथ ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को कोतवाली थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
गुजरात में हुई मुलाकात, फिर बढ़ीं नजदीकियां
जानकारी के अनुसार, मीरा देवी की शादी विष्णु से हुई थी। दोनों गुजरात में टाइल्स लगाने का काम करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सुंदर मल्लाह से हुई। पहले सुंदर की दोस्ती विष्णु से हुई और उसका घर आना-जाना शुरू हो गया। समय के साथ सुंदर और मीरा के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों करीब एक साल तक संपर्क में रहे।
दोनों शादी करने पहुंचे कोर्ट
कुछ समय बाद मीरा अपने पति के साथ उत्तर प्रदेश के डोंकी गांव लौट आई। आरोप है कि 7 जुलाई को सुंदर उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों शादी करने के उद्देश्य से मुरैना जिला न्यायालय पहुंचे।
बच्चों को लेकर बढ़ा विवाद
महिला के जीजा विजय केवट का आरोप है कि मीरा घर से पायल, कानों के झुमके और सोने का पेंडेंट भी साथ ले गई है। परिजन का कहना है कि महिला अपने एक बेटे और एक बेटी को भी साथ ले जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ देर तक कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही न्यायालय सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। इसके बाद सभी को कोतवाली थाना ले जाया गया।
सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!